एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित

एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित

बिलासपुर : एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस में कला एवं मानविकी विभाग की ओर से नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘वेनिस कार्निवल-द वेलकम गाला’ का आयोजन किया गया। कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को यादगार बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग रहे। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगीत और राज्यगीत प्रस्तुत किया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि का श्रीफल, पौधा, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

मानविकी विषयों को बताया उपयोगी

Read More 22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति

आईजी गर्ग ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता केवल अच्छे अंक हासिल करने तक सीमित नहीं है। व्यक्ति की पहचान उसके चरित्र, अनुशासन, व्यवहार और सही निर्णय लेने की क्षमता से बनती है। उन्होंने इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, भाषा और अर्थशास्त्र जैसे मानविकी विषयों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये विषय प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूसरों को पीछे करने के बजाय स्वयं को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। ज्ञान को बांटने से वह कम नहीं होता, बल्कि बढ़ता है। इसलिए विद्यार्थियों को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

Read More छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप

मेहनत के साथ सही रणनीति जरूरी

आईजी गर्ग ने कहा कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन मेहनत के साथ सही दिशा, एकाग्रता और समय का उचित प्रबंधन भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का महत्व समझाते हुए कहा कि बीता हुआ समय वापस नहीं आता, इसलिए हर दिन का सदुपयोग करना चाहिए।

हेलमेट को लेकर किया जागरूक

आईजी ने यातायात सुरक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अधिकारों के साथ अपने नागरिक कर्तव्यों को भी समझने और निभाने की अपील की।

समाज की समस्याओं के लिए शोध पर जोर

उन्होंने कहा कि शोध का दायरा केवल विज्ञान विषयों तक सीमित नहीं है। समाजशास्त्र के विद्यार्थी नशे और ड्रग्स जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रभावों पर अध्ययन कर समाज और सरकार को बेहतर नीति बनाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्रप्रेम से जुड़ी प्रेरणादायक फिल्में व सामग्री देखने की सलाह भी दी।

एनसीसी कैडेट्स का सम्मान

समारोह में आईजी रामगोपाल गर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कैडेट्स को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एलसीआईटी के चेयरमैन प्रमोद जैन, ट्रस्टी, कॉलेज के अधिकारी, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, एनसीसी अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

समापन अवसर पर चेयरमैन प्रमोद जैन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और नए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता