छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम में एक बार फिर से आया सामने ई टेंडरींग में करोड़ों का बड़ा घोटाला

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम में एक बार फिर से आया सामने ई टेंडरींग में करोड़ों का बड़ा घोटाला

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम में एक बार फिर से आया सामने ई टेंडरींग में करोड़ों का बड़ा घोटाला रायपुर : पाठ्यपुस्तक निगम छत्तीसगढ़ घोटालों की खान है। पाठ्यपुस्तक निगम में करीब 130 करोड़ का ई टेंडर घोटाला सामने आया है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों से इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि […]

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम में एक बार फिर से आया सामने ई टेंडरींग में करोड़ों का बड़ा घोटाला

रायपुर : पाठ्यपुस्तक निगम छत्तीसगढ़ घोटालों की खान है। पाठ्यपुस्तक निगम में करीब 130 करोड़ का ई टेंडर घोटाला सामने आया है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों से इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है।


आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति इस साल भी 2023-24 के लिए विभाग ने स्कूली बच्चों के पुस्तकों की छपाई के लिए करीब 10,000 टन कागजों खरीदी की निविदा निकाली थी। बता दें कि हर वर्ष 130 करोड़ की खरीदी की जाती है। छपाई के बाद इन कितबों का वितरण हर साल विभाग स्कूली बच्चों को करता है।
इन कंपनियों ने भरा था टेंडर
शाह पेपर मिल्स लिमिटेड, गुजरात
सेथिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पंजाब
चढ्ढा पेपर्स लिमिटेड, उत्तर प्रदेश
श्रेयांस इंडस्ट्रीज, दिल्ली
जिनमें कि गुजरात की मे. शाह पेपर मिल्स लिमिटेड, वापी, गुजरात द्वारा टेंडर के लिए लोवर रेट मिला। बता दें कि इस कंपनी ने 1,18,800 अतिरिक्त जीएसटी का रेट भरा था। सरकार ने एक लाख 13 हजार अतिरक्त जीएसटी के साथ यह टेंडर 3000 मिट्रीक टन 70 जीएसएम पेपर खरीदने के लिए गुजरात की कंपनी को दे दिया। एल1 के आधार पर बाकी 3 कंपनियों से निगोशिएशन कर लिया गया।

Read More Menopause Health Tips: महिलाओं में क्यों होता है मेनोपॉज? जानिए इसके बाद सेहत का ख्याल रखने के जरूरी तरीके


अब इसे इत्तेफाक कहें या युनियोजित घोटाला देश के अलग अलग राज्यों की कंपनियों ने एक ही दिन 19 सितंबर 2022 को एक घंटे के अंतराल में ही टेंडर भर दिया। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि चार अलग अलग कंपनियों ने टेंडर का फाइनल सब्मिशन एक ही सिस्टम या लैपटॉप से किया जिसका सिस्टम इंफॉर्मेशन क्रमांक- WIN-0617OQKNPH7 है। टीआरपी ने आईटी विशेषज्ञों से इसकी जानकारी लेकर यह पुख्ता की है।
आपको चौका देंगे ये इत्तेफाक
19 सितंबर 2022 को ही चार अलग-अलग राज्यों की कंपनियों ने भरा टेंडर
एक ही दिन एक घंटे के अंतराल में भरा गया
सबसे चौकाने वाली बात की सभी कंपनियें ने एक ही कंप्यूटर या लैपटॉप से टेंडर भरा, जिसका इंफॉर्मेशन क्रमांक- WIN-0617OQKNPH7 है।
शाह पेपर मिल्स लिमिटेड, गुजरात
सेथिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पंजाब
चढ्ढा पेपर्स लिमिटेड, उत्तर प्रदेश
श्रेयांस इंडस्ट्रीज, दिल्ली
विभाग प्रमुख एवं कंपनियों की मिली भगत!
आपको बता दें टेंडर फाइनल करने के कई नियम होते हैं। जिसमें पहले टेंडरों की स्क्रूटनी की जाती है। कंपनी की भूमिका भी जांची जाती है। कई स्तरों पर दस्तावेजों की जांच के बाद ही किसी कंपनी को एक टेंडर दिया जाता है। ऐसे में पाठ्य पुस्तक निगम की यह कारस्तानी समझ से परे हैं। क्या विभाग ने कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच नहीं की या उपरी स्तर पर कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए 130 करोड़ का यह टेंडर चार कंपनियों को दे दिया गया।
इस संबंध में विभाग के एमडी रितेश अग्रवाल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की। फोन से कई बार संपर्क किया मगर उनसे इस संबंध में बात नहीं हो सकी। ज्ञात हो कि इससे पहले भी 78 रु का कागज 113 रुपए में खरीदा जा चुका है। इसकी शिकायत भी ईओडब्लू में की जा चुकी है।
छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम कर रहा देश में सबसे महंगे कागज की खरीदी, 27 करोड़ का बढ़ा अतिरिक्त बोझ
दोगुने भ्रष्टाचार को किफायती दर की शक्ल दे रहा छग पाठ्यपुस्तक निगम, 27 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान
कागज की चमक और पारदर्शिता के पीछे छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम छिपा रहा अपना एक और भ्रष्टाचार
छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने खास फर्म्स को काम देने टेंडर की तारीख निकलने के बाद जोड़ दिया ये नया नियम

Read More बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप

Tags:

Latest News

बस्तर में बदला पुलिस नेतृत्व: सुंदरराज पी के बाद अब IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे नक्सल मोर्चे की कमान बस्तर में बदला पुलिस नेतृत्व: सुंदरराज पी के बाद अब IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे नक्सल मोर्चे की कमान
18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई : रायपुर में ब्लिंकिट का कार्यालय सील, फायर सेफ्टी समेत मिलीं कई खामियां
76 करोड़ की संदिग्ध पेपर ट्रेडिंग का पर्दाफाश : राजनांदगांव के कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार
पासपोर्ट पर सरकार की बड़ी सफाई: विदेश यात्रा के लिए जरूरी, लेकिन नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं
प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट
कुदरत का तांडव: एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं; 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल
गरीब और निरक्षर ग्रामीणों के हक में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राजस्व मंडल को फिर करनी होगी सुनवाई
पुरानी विधानसभा को मिली नई पहचान : अब यहीं से होगी NIFT की पढ़ाई, फैशन एजुकेशन का बनेगा नया केंद्र
घर की कलह में बुझ गई CRPF जवान की जिंदगी : जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आया था घर, पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान
WhatsApp पर आ रहीं खतरनाक फाइलें! एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका सिस्टम, साइबर एक्सपर्ट्स ने जारी की चेतावनी
Vaping Side Effects: क्या फ्लेवर वाली ई-सिगरेट बढ़ा रही हार्ट अटैक का खतरा? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा