छत्तीसगढ़ कोरबा : वन मार्गों पर जुर्माना के साथ नजराना, डिप्टी रेंजर घुमा रहे हैं चाबी…!

छत्तीसगढ़ कोरबा : वन मार्गों पर जुर्माना के साथ नजराना, डिप्टी रेंजर घुमा रहे हैं चाबी…!

छत्तीसगढ़ कोरबा : वन मार्गों पर जुर्माना के साथ नजराना, डिप्टी रेंजर घुमा रहे हैं चाबी…! कोरबा  : कोरबा जिले के वन मार्ग चंद अवसरवादी वन कर्मियों के लिए खजाने की चाबी से कम नहीं। जंगल में जिस तरह से कारनामे हो रहे हैं और उस पर सेटिंग करके  पर्दा डाला जा रहा है । […]

छत्तीसगढ़ कोरबा : वन मार्गों पर जुर्माना के साथ नजराना, डिप्टी रेंजर घुमा रहे हैं चाबी…!

कोरबा  : कोरबा जिले के वन मार्ग चंद अवसरवादी वन कर्मियों के लिए खजाने की चाबी से कम नहीं। जंगल में जिस तरह से कारनामे हो रहे हैं और उस पर सेटिंग करके  पर्दा डाला जा रहा है । यह किसी से छिपा नहीं है। जंगल से वृक्षों को काटकर लकड़ियां पार हो जाती हैं लेकिन भनक तक नहीं लगती है और जब वह सिलपट बन जाता है तब जाकर कुछेक मामले पकड़ में आते हैं।
इस तरह के मामलों के अलावा वन मार्गो से आवागमन करना भी उन कई लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है जो इनकी वसूली का शिकार हो रहे हैं। इन दिनों कटघोरा वन मंडल का पाली वन परिक्षेत्र सुर्खियां बटोर रहा है और जंगल रास्ते से आने-जाने वाले खासकर रेत परिवहन और लकड़हारा लोग खासे परेशान हैं। आवागमन का मार्ग प्रमुख रूप से वन क्षेत्र होने के कारण इनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है। वन क्षेत्र से गुजरने पर यदि यह पकड़ में आ गए और संबंधित वनकर्मी की बात नहीं मानी तो इन पर धरपकड़ होना तय है। धर पकड़ हुई तो विभागीय तौर पर लगने वाला जुर्माना के साथ-साथ नजराना देना निहायत ही मजबूरी बन चुका है।

पाली वन क्षेत्र में कार्यरत डिप्टी रेंजर यशमन कुमार आदिल के बारे में महकमा से लेकर इलाके में खासी चर्चा है कि वह इस मामले में माहिर है और यहां तक कि एसडीओ की भी चाबी वही घुमा रहा है। इन दोनों के द्वारा वन क्षेत्र में की जाने वाली कार्यवाही के एवज में वसूली का खूब हल्ला है। विभागीय मद में जुर्माना की राशि जमा कराई जाती है और इसके ऊपर नजराना के तौर पर मोटी रकम ली जाती है क्योंकि कथित तौर पर साहब को देना पड़ता है।
लेन-देन शिष्टाचार का एक कुटिल स्वरूप है और इसे आदत में शामिल कर चुके चंद वन कर्मी यह कहने से नहीं झिझकते कि बिना लिए-दिए तो काम बनेगा ही नहीं क्योंकि ऊपर में कुछ ना कुछ पहुंचाना पड़ता है। अब यह व्यवस्था बीटगार्ड, डिप्टी रेंजर,रेंजर, एसडीओ से लेकर रेंजर तक बनी हुई है या फिर DFO अनजान हैं? SDO स्तर पर ही सारा खेल डिप्टी रेंजर मिलकर कर रहे हैं। रेंजर इससे कितना ज्ञात या अज्ञात है, यह तो रेंजर ही जानें लेकिन जो खेल वन विभाग में चल रहा है उससे भाजपा के सुशासन मूल मंत्र और आगामी होने वाले पंचायत/जनपद के चुनाव में कहीं ना कहीं पीड़ित लोगों के बीच इनकी वसूली का खेल एक मुद्दा बन सकता है।

Read More Delhi News: दिवाली की रात 10 साल के बच्चे के पेट में जा लगा रॉकेट, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

शिकायत पर कार्रवाई नजरअंदाज

Read More दीपक - बरखा के खिलाफ एक और मामला दर्ज, एटमॉस्फियर रेस्तरां वाली जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो बोले- झूठे केस में फंसा देंगे

पिछले 8-9 वर्षों से आदिल एक ही रेंज में तो एसडीओ सी के टिकरिहा भी एक ही वन अनुविभाग में जमे हुए हैं। आदिल के विरुद्ध क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्रा और जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने गंभीर शिकायत की है। इस शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए इसमें राजनीति कराई जा रही है जबकि अभी चुनाव का मौसम है। चुनाव के समय अधिकारियों को तो कोई रिस्क लेना ही नहीं चाहिए किन्तु यह बड़ा ही आश्चर्यजनक है कि वर्षों से पदस्थ डिप्टी रेंजर के ऊपर लगे गंभीर आरोपों को भी डीएफओ नजरअंदाज कर रहे हैं। उनकी यह नजरअंदाजी विभाग में चल रही सांठगांठ और भ्रष्ट कार्यशैली को संरक्षण देने की प्रवृत्ति को बल देने वाली कही जा सकती है। चर्चा है कि इस शिकायत से DFO साहब का ईगो हर्ट हो रहा है क्योंकि आदिल उनका व एसडीओ का खास सिपहसालार है, तो क्या अब वे डिप्टी रेंजर के लिए अपने शीर्ष अफसरों को गुमराह करेंगे..?

Tags:

Latest News

छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर
रायपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ड्रग तस्करी का आरोपी मुशर्रफ, 5 ग्राम ड्रग के साथ हुआ था गिरफ्तार
दीपक - बरखा के खिलाफ एक और मामला दर्ज, एटमॉस्फियर रेस्तरां वाली जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो बोले- झूठे केस में फंसा देंगे
कोरबा में चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मतगणना की मांग नहीं करने पर भी खारिज नहीं होगी चुनाव याचिका, पंचायत चुनाव को लेकर अहम टिप्पणी
नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट....
कोरबा में दो दर्दनाक घटनाएं: पटाखा नहीं देने पर 15 साल के किशोर ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग की हत्या, बेटे की मौत के गम में महिला ने लगाई फांसी
अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान