छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रात 11 बजे खुला दरवाज़ा और हुई सुनवाई, आज़ादी के पहले का है यह मामला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रात 11 बजे खुला दरवाज़ा और हुई सुनवाई, आज़ादी के पहले का है यह मामला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रात 11 बजे खुला दरवाज़ा और हुई सुनवाई, आज़ादी के पहले का है यह मामला बिलासपुर : हाईकोर्ट का दरवाजा रात 11 बजे ग्रामीणों को राहत देने के लिए खुल गया। दरअसल, महासमुंद जिले के बागबहरा क्षेत्र के लालपुर में 75 साल से सरकारी जमीन पर काबिज ग्रामीणों का मकान तोड़ने प्रशासन […]

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रात 11 बजे खुला दरवाज़ा और हुई सुनवाई, आज़ादी के पहले का है यह मामला

बिलासपुर : हाईकोर्ट का दरवाजा रात 11 बजे ग्रामीणों को राहत देने के लिए खुल गया। दरअसल, महासमुंद जिले के बागबहरा क्षेत्र के लालपुर में 75 साल से सरकारी जमीन पर काबिज ग्रामीणों का मकान तोड़ने प्रशासन देर शाम पहुंच गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। इस कार्यवाही को चुनौती देते हुए देर शाम 7.30 ग्रामीणों की तरफ से याचिका हाईकोर्ट में दायर कर अर्जेंट सुनवाई करने का आग्रह किया गया, जिस पर जस्टिस पी.सैम कोशी की सिंगल बेंच ने रात 11 बजे केस की सुनवाई की और प्रशासन की कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश दी। हाईकोर्ट के दखल के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

ग्रामीण फूलदास कोसरिया व योगेश की तरफ से अधिवक्ता वकार नैय्यर, शांतम अवस्थी, प्रांजल शुक्ला, फैज काजी व अभिषेक बंजारे ने गुरुवार की देर शाम हाईकोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने रजिस्ट्री के अधिकारियों को बताया कि महासमुंद जिले के ग्रामीणों की याचिका पर अर्जेंट सुनवाई की आवश्यकता है। रजिस्ट्री के अफसरों ने उनकी बातों को सुनने के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी से मार्गदर्शन लिया। उनके निर्देश पर जस्टिस पी.सैम कोशी से संपर्क किया गया। उन्होंने केस को गंभीरता से लिया और याचिका स्वीकार करते हुए रात 10.45 बजे सुनवाई करने के निर्देश दिए।

Read More सियासी गलियारों में मची हलचल: सीएम साय, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली, क्या होने वाली है मंत्रिमंडल की सर्जरी ?

आजादी के पहले से काबिज हैं ग्रामीण उक्त जमीन

Read More 14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन

याचिका की सुनवाई के दौरान वकीलों ने बताया कि याचिकाकर्ता आजादी के पहले यानी 75 साल से अधिक समय से सरकारी जमीन पर निवासरत हैं। इसके लिए उनसे साल 1982 से टैक्स भी लिया जा रहा है। फिर भी प्रशासन ने नोटिस देकर सिर्फ 24 घंटे का समय दिया और कब्जा खाली करने का फरमान जारी कर दिया। गुरुवार की शाम 5.30 बजे अधिकारी अतिक्रमण दस्ते को लेकर बेदखली की कार्रवाई करने पहुंच गए।

10 अगस्त को होगी मामले की अगली सुनवाई

याचिकाकर्ता के वकीलों ने यह भी बताया कि टैक्स देने के बाद भी तहसीलदार ने 8 जुलाई और CMO ने 12 जुलाई को नोटिस जारी किया। इसमें उन्हें 24 घंटे में कब्जा खाली करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी जब गांव के लोगों ने कब्ज खाली नहीं किया तब प्रशासन की टीम पहुंची, फिर परेशान ग्रामीणों ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्हें न्याय के लिए रात में कोर्ट में अर्जेंट सुनवाई के लिए याचिका लगानी पड़ी। जस्टिस पीसैम कोशी ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही 10 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Tags:

Latest News

इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट
बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी
रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी
14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन
Pregnancy After 35: क्या 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें
सीजीएमएससी का गजब मैनेजमेंट: 1136 करोड़ रुपए गुम, ईंट-गारे के पैसों से खरीद लिए उपकरण