सियासी गलियारों में मची हलचल: सीएम साय, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली, क्या होने वाली है मंत्रिमंडल की सर्जरी ?

सियासी गलियारों में मची हलचल: सीएम साय, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली, क्या होने वाली है मंत्रिमंडल की सर्जरी ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है। राज्य के शीर्ष नेताओं का अचानक एक के बाद एक दिल्ली जाना कई तरह के राजनीतिक कयासों को जन्म दे रहा है। कल शाम की फ्लाइट से राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके ठीक बाद, आज दोपहर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी दिल्ली जा रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव राहुल भगत भी मौजूद रहेंगे।

अब राजनीतिक हलकों में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या डिप्टी सीएम समेत दो बड़े मंत्रियों और खुद मुख्यमंत्री का एक ही समय पर दिल्ली जाना महज एक संयोग हो सकता है? मुख्यमंत्री के साथ उनके दो बेहद अहम अफसरों का दिल्ली जाना इस बात का साफ इशारा है कि वहां कोई बहुत ही अहम मीटिंग होने वाली है। यह भी माना जा रहा है कि दिल्ली में किसी शीर्ष केंद्रीय मंत्री से इनकी खास मुलाकात हो सकती है।

उधर, विभागीय स्तर पर देखें तो उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की भी दिल्ली में कोई महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। NPG के सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर कुछ पेंच फंसे हुए हैं। इसी सिलसिले में दोनों नेता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से अहम भेंट कर सकते हैं।

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

लेकिन, दिल्ली के इस दौरे को सिर्फ सरकारी और विभागीय कामकाज से नहीं जोड़ा जा रहा है। इन दौरों के बीच सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं अचानक बहुत तेज हो गई हैं। राजनीतिक सूत्रों का साफ कहना है कि छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में बदलाव और कुछ नए चेहरों को जगह देने को लेकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व काफी गंभीर है।

Read More CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में

इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री निवास में सभी मंत्रियों की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। जानकारों का मानना है कि वह बैठक भी इसी कवायद का एक अहम हिस्सा थी।

चूंकि राज्य में काफी समय से मंत्रिमंडल में उलटफेर को लेकर सियासी हवाएं बह रही हैं, लिहाजा डिप्टी सीएम विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल की बड़ी 'सर्जरी' से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सबकी नजरें दिल्ली पर टिकी हैं कि क्या वहां से सिर्फ मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलती है या फिर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल