इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा

इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 32 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार, पटवनिया गांव निवासी सोनू साहनी (32) की गुरुवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसे सीने में तेज दर्द, घबराहट और बेचैनी की शिकायत थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों का आरोप- इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत
मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद सोनू की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, स्थानीय लोगों के समझाने के बाद स्थिति शांत हुई।

Read More जशपुर में दिवाली की सुबह भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत; बाल-बाल बचे यात्री

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार
अस्पताल संचालक ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि युवक की मौत उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के कारण हुई है और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक बरी, महिला की अपील खारिज

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम