छत्तीसगढ़, हाईकोर्ट
प्रदेश की खस्ताहाल,बदहाल सड़कें… आए दिन हो रहे हादसे… हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी दुर्घटना की वास्तविक रिपोर्ट पूछा… सड़क निर्माण में देरी की वजह क्या…

छत्तीसगढ़, हाईकोर्टप्रदेश की खस्ताहाल,बदहाल सड़कें… आए दिन हो रहे हादसे… हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी दुर्घटना की वास्तविक रिपोर्ट पूछा… सड़क निर्माण में देरी की वजह क्या…

छत्तीसगढ़, हाईकोर्टप्रदेश की खस्ताहाल,बदहाल सड़कें… आए दिन हो रहे हादसे… हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी दुर्घटना की वास्तविक रिपोर्ट पूछा… सड़क निर्माण में देरी की वजह क्या… प्रदेश की बदहाल सड़कों पर, न्यायमित्रों ने हाईकोर्ट का ध्यान आकर्षित कराया.. बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की सड़कों के मामले में सड़कों पर गढ्ढे और राजमार्ग पर आवागमन […]

छत्तीसगढ़, हाईकोर्ट
प्रदेश की खस्ताहाल,बदहाल सड़कें… आए दिन हो रहे हादसे… हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी दुर्घटना की वास्तविक रिपोर्ट पूछा… सड़क निर्माण में देरी की वजह क्या…


प्रदेश की बदहाल सड़कों पर, न्यायमित्रों ने हाईकोर्ट का ध्यान आकर्षित कराया..

Read More 109 साल पुराना हिसाब! 1917 में अंग्रेजों को दिया था 35 हजार का ‘वार लोन’, अब सीहोर के परिवार ने UK से मांगा पैसा

Read More राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की गेड़ी नृत्य की थाप, बिलासपुर के कलाकारों को मिला विशेष आमंत्रण

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की सड़कों के मामले में सड़कों पर गढ्ढे और राजमार्ग पर आवागमन की बदहाल व्यवस्था की ओर हाईकोर्ट का ध्यान आकर्षित कराया गया। न्यायमित्रों ने कोर्ट के समक्ष सेंदरी चौक पर 10 सितंबर को हुए बस और हाइवा भिड़ंत का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने बताया कि उस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 3 व्यक्ति घायल हो गए तथा आए दिन यहां दुर्घटना होते रहती हैं। इसलिए यहां अंडरपास का निर्माण होना चाहिए। साथ ही यह भी बताया कि नवरात्रि पर्व में रोज हजारों श्रद्धालु मां महामाया के दर्शन करने जाते हैं । मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने न्यायमित्रो को दुर्घटनाओं के वास्तविक आंकड़े रिपोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान ही न्यायमित्रों ने खराब रोड के वीडियो भी दिखाए। कोर्ट ने कोरबा के सर्वमंगला से इमलीछापर रोड के संबंध में तुरंत क्या कार्रवाई की जा सकती है, इसकी जानकारी राज्य सरकार को देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 19 नवम्बर को तय की गई है। उसमें सभी खराब सड़कों के निर्माण की स्थिति बताने का आदेश कोर्ट ने दिया है। चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी, जस्टिस दीपक तिवारी की डिवीजन बेंच में न्यायमित्र राजीव श्रीवास्तव, प्रतीक शर्मा एवं सालसा के अधिवक्ता आशुतोष कछवाहा ने प्रकरण में पक्ष रखा। कोरबा की खराब सड़कों की जानकारी वकील सिद्धार्थ दुबे ने दी।
पिछली सुनवाई में घरघोड़ा से कुनकुरी मार्ग के संबंध में भी रिपोर्ट प्रस्तुत करने न्यायालय ने राज्य सरकार को आदेश दिया था। परंतु रिपोर्ट में राज्य सरकार ने बताया कि टेंडर्स करके वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं जिसमे कुछ दूरी की सड़क 2022 में कुछ 2024 में और कुछ 2025 में बनेगी, जिस पर न्याय मित्रों ने आपत्ति उठाई। उन्होंने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण उक्त क्षेत्र में चलना मुश्किल है। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। इस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई में सड़क निर्माण में देरी की वजह बताने कहा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना