केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का एक्शन: ताबड़तोड़ छापे जारी, 24 ठिकानों पर मचा हड़कंप

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का एक्शन: ताबड़तोड़ छापे जारी, 24 ठिकानों पर मचा हड़कंप

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का एक्शन: ताबड़तोड़ छापे जारी, 24 ठिकानों पर मचा हड़कंप नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बिहार में 24 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जॉब के बदले जमीन मामले में ये कार्रवाई की है. सीबीआई ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, उनमें […]

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का एक्शन: ताबड़तोड़ छापे जारी, 24 ठिकानों पर मचा हड़कंप

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बिहार में 24 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जॉब के बदले जमीन मामले में ये कार्रवाई की है. सीबीआई ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, उनमें RJD एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध रॉय, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के ठिकाने भी शामिल हैं. बिहार में RJD नेता यहां सीबीआई की छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई, जब बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है. ऐसे में आरजेडी ने इसे बदले की कार्रवाई करार देते हुए केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वे यह सोचकर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करा रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आ जाएंगे. RJD सांसद मनोज झा ने कहा, आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं. आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए. ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है. उन्होंने कहा, कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे. एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी जद में आएंगे. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है. हम बिहारी हैं टिकाऊ हैं…बिकाऊ नहीं है. हम डरेंगे नहीं. उधर, ईडी भी एक्टिव हो गई है. ईडी ने झारखंड, तमिलनाडु, बिहार और दिल्ली में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ईडी ने ये कार्रवाई अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में छापेमारी हुई है. ये छापे प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर बताए जा रहे हैं. प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध बताए जाते हैं. झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद ये छापेमारी की गई है. दरअसल, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है. आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई. इससे पहले सीबीआई ने मई में इस मामले में लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमारी की थी. सीबीआई की यह कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली थी. ये छापे लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की गई थी. इस मामेल में सीबीआई ने जुलाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया था. इस दौरान सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर छापे भी मारे हैं. भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे. लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे. उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था. आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है ।

Tags:

Latest News

दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे
OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील