छत्तीसगढ़ PSC घोटाले में नया मोड़: कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI का छापा

छत्तीसगढ़ PSC घोटाले में नया मोड़: कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI का छापा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच में एक नया मोड़ आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार तड़के 5.30 बजे कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई CGPSC घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। CBI की 8 सदस्यीय टीम जिसमे एक महिला आधिकारी […]



बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच में एक नया मोड़ आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार तड़के 5.30 बजे कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई CGPSC घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है।

CBI की 8 सदस्यीय टीम जिसमे एक महिला आधिकारी शामिल है सबसे पहले यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने आवास पर पहुंची। वहां जानकारी मिलने पर टीम उनके नए निवास, जो नए बस स्टैंड अभिलाषा परिसर के सामने स्थित है, पर पहुंची। टीम ने नए घर पर छापा मारा और राजेंद्र शुक्ला सहित तीन लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया।

इस घोटाले में राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी सामने आया है। स्वर्णिम वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

CGPSC घोटाले में कई नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की नियमों को दरकिनार करके भर्ती की गई थी। इस गंभीर मामले की जांच राज्य सरकार ने CBI को सौंपी है।

CBI की टीम घर के विभिन्न हिस्सों की जांच कर रही है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छानबीन में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, PSC फर्जीवाड़े से संबंधित FIR की जांच की जा रही है और घोटाले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।


यह घटनाक्रम छत्तीसगढ़ में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा है। राज्य सरकार ने कहा है कि वे प्रशासन में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर SSP रजनेश सिंह का एक्शन: बीट सिस्टम होगा और मजबूत, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर; उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत बिलासपुर SSP रजनेश सिंह का एक्शन: बीट सिस्टम होगा और मजबूत, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर; उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत
नेपाल में सख्ती से सीमा पर तनाव: PM बालेन शाह के नए आदेशों से कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों पर बढ़ा विवाद
अब और नहीं राजनीति: महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की भावुक अपील, ‘आधी आबादी को मिले उनका हक’
पैसे लिए पट्टा देने के, अब बना रहे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स: बिलासपुर नगर निगम की 'बुलडोजर नीति' पर हाई कोर्ट का ब्रेक, लिंगियाडीह के निवासियों को बड़ी राहत
Census 2027 से बचने की ‘जुगाड़’: मेटरनिटी लीव से मेडिकल बहाने तक, ड्यूटी से किनारा कर रहे कर्मचारी
Bilaspur High Court: यह बेंच हंटिंग का स्पष्ट मामला है, कतई बर्दाश्त नहीं... मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों की चालाकी पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तल्ख टिप्पणी
सड़क हादसे के बाद हिंसा: फोगरम गांव में पुलिस पर हमला, 17 नामजद में 5 गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी की मार: येलो अलर्ट जारी, अस्पतालों में दवाइयों और इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश
होर्मुज में जहाजों पर हमलों पर भारत का कड़ा रुख: UN में बोला- ‘समुद्री सुरक्षा से समझौता नहीं’, तनाव घटाने की अपील
राज्यसभा में फिर हरिवंश का दबदबा: तीसरी बार निर्विरोध उपसभापति चुने गए, पीएम मोदी ने दी बधाई
CM को जान से मारने की धमकी: बांका के युवक पर केस दर्ज, दो जिलों की पुलिस ने संभाली जांच
रायपुर निगम में 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब: जोन-10 से उठी बड़ी गड़बड़ी की बू, बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका