सिम्स में 'कमीशन' के भेंट चढ़े 24 नए AC: 43 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी में मरीज बेहाल, गोदाम में पड़े AC बने चूहों का स्लिपिंग रूम 

सिम्स में 'कमीशन' के भेंट चढ़े 24 नए AC: 43 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी में मरीज बेहाल, गोदाम में पड़े AC बने चूहों का स्लिपिंग रूम 

बिलासपुर (NJV News)। न्यायधानी बिलासपुर में सूरज इन दिनों आग उगल रहा है और तापमान 43 डिग्री के पार जा चुका है। इस भीषण गर्मी के बीच मरीजों को राहत देने के लिए संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) को सरकार द्वारा 24 नए एयर कंडीशनर (AC) उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन सिस्टम की विडंबना देखिए, ये AC मरीजों के वार्ड में ठंडी हवा देने के बजाय पिछले दो महीनों से सिम्स के गोदाम में धूल फांक रहे हैं और चूहों की शरण स्थली बन चुके हैं। वजह? अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच फंसा कमीशन का पेंच।

 

Read More चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

 रायपुर की फर्म की जिद और मेंटेनेंस का विवाद

 

 

इस पूरी बदइंतजामी के पीछे ठेकेदारी और कमीशन का खेल मुख्य कारण है। सूत्रों के मुताबिक, सिम्स को AC सप्लाई करने का टेंडर रायपुर की एक फर्म को मिला है। नियम के तहत सप्लाई के बाद इन्हें तत्काल इंस्टॉल किया जाना था। लेकिन रायपुर की सप्लाई करने वाली फर्म अब इस बात पर अड़ी है कि AC की फिटिंग और भविष्य के मेंटेनेंस का कार्य भी उसी को दिया जाए।

दूसरी तरफ, तकनीकी पेंच यह है कि सिम्स में अस्पताल के मेंटेनेंस का ठेका सरकार की ओर से पहले ही किसी अन्य ठेकेदार को दिया जा चुका है। इसी 'कमीशन और अधिकार' की लड़ाई के चलते मेंटेनेंस वाले अधिकृत ठेकेदार को काम करने से रोक दिया गया है। दोनों पक्षों की इस खींचतान में 24 नए AC डिब्बों में ही कैद होकर रह गए हैं।

 

AC के डब्बे बने चूहों का '5 स्टार' होटल

प्रबंधन की लापरवाही का आलम यह है कि लाखों रुपये के सरकारी उपकरण कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। सिम्स के गोदाम में पिछले 2 महीने से रखे इन AC के डब्बों में अब चूहों ने अपना पक्का बसेरा बना लिया है। चूहे बड़े आराम से इन डब्बों के अंदर घुसकर रह रहे हैं और संभवतः वायरिंग को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जो AC मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए लाए गए थे, वे अब चूहों की जागीर बन गए हैं। वहीं, सिम्स के जिम्मेदार अधिकारी अपने वातानुकूलित (AC) चैंबरों से बाहर निकलने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। उनका ध्यान व्यवस्था सुधारने पर नहीं, बल्कि अपना स्वार्थ और कमीशन सेट करने पर टिका हुआ है।

43 डिग्री की आंच में उबल रहे मरीज और कर्मचारी

बिलासपुर का पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। इस झुलसाने वाली गर्मी में सिम्स के वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का हाल बेहाल है। गर्मी और उमस के कारण मरीज उबल रहे हैं। सिर्फ मरीज ही नहीं, अस्पताल के कई कर्मचारी भी इस भीषण गर्मी में उसन रहे हैं और पसीने से तर-बतर होकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। प्रबंधन की यह घोर लापरवाही अब मरीजों की जान के लिए सीधा खतरा बनती जा रही है।

दूसरे अस्पतालों में कूलर तक नसीब नहीं

सिम्स में जहां 24 नए AC डब्बों में बंद पड़े हैं, वहीं जिले के अन्य अस्पतालों की स्थिति और भी रुलाने वाली है। बिलासपुर के जिला अस्पताल और जिला आयुर्वेद अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में AC की भारी कमी है। हालात ये हैं कि यहां मरीज एक अदद कूलर के लिए भी तरस रहे हैं।

 

NGV के सवाल....

क्या स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को सिम्स की यह मनमानी नजर नहीं आ रही है?

 जिम्मेदारी किसकी: डब्बों में रखे-रखे अगर ये AC चूहों द्वारा कबाड़ में तब्दील कर दिए गए, तो इसकी भरपाई किस अधिकारी के वेतन से की जाएगी?

मरीज गर्मी से तड़प रहे हैं और प्रशासन का ध्यान इस तरफ बिल्कुल नहीं है। स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठा है और आम जनता सिस्टम की बेरुखी का संताप झेलने को मजबूर है।

Tags:

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल