पार्षद का भयादोहन, तीन कथित पत्रकारों के विरुद्ध मामला दर्ज

पार्षद का भयादोहन, तीन कथित पत्रकारों के विरुद्ध मामला दर्ज

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग का एक संगीन मामला बिलासपुर से सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन कथित पत्रकारों ने वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद भरत कश्यप से ₹50,000 की जबरन मांग की और पैसे न देने पर खबर वायरल करने की धमकी दी. पार्षद की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों नीरज शुक्ला उर्फ अप्पू शुक्ला, संतोष मिश्रा और जिया उल्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.।


पीड़ित पार्षद भरत कश्यप ने अपनी शिकायत में बताया कि तीनों आरोपी उनके कार्यालय में घुस आए और खुद को पत्रकार बताते हुए उन पर एक महिला के साथ अवैध संबंध का झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने की धमकी दी. उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस "कथित मामले" का वीडियो बाइट है और अगर ₹50,000 नहीं दिए गए तो वे इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. पार्षद ने इसे सीधा भयादोहन और पत्रकारिता की आड़ में वसूली बताया.
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी उजागर
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है. थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच में आरोप गंभीर प्रतीत हो रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. नीरज शुक्ला उर्फ अप्पू शुक्ला पर पहले भी अवैध जुए का अड्डा चलाने, मारपीट और वसूली जैसे आरोप लग चुके हैं और कई थानों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है. जिया उल्ला पर धोखाधड़ी (IPC 420) का मामला पहले से दर्ज है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है. तीसरे आरोपी संतोष मिश्रा की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच जारी है, लेकिन उसके संबंध में भी कुछ संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में बताई जा रही है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा
समुद्र में गायब हुई 8 मछुआरों की नाव, 13 अगस्त को लौटना था लेकिन नहीं आई वापस; GPS-फोन बंद, Coast Guard ने शुरू की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा मोड़! SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपियों पर जांच आगे
24 दिन का आंदोलन रंग लाया! JSSC-CGL रद्द, TDPL की परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में; अब 2014 से खुलेगी भर्ती घोटालों की फाइल