BJP-NDA सांसदों की शुक्रवार को दिल्ली में अहम बैठक

BJP-NDA सांसदों की शुक्रवार को दिल्ली में अहम बैठक नई दिल्ली : नई दिल्ली। भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को शुक्रवार की महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए 7 जून को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की अहम […]

BJP-NDA सांसदों की शुक्रवार को दिल्ली में अहम बैठक

नई दिल्ली : नई दिल्ली। भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को शुक्रवार की महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए 7 जून को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हो सकती है, जिसमें पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे। 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक भी हो सकती है, जिसमें भाजपा के सभी सांसद मिलकर नरेंद्र मोदी को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुनेंगे।

  बताया जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं। शुक्रवार को ही एनडीए गठबंधन के सभी सांसदों की भी बैठक हो सकती है, जिसमें नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके अगले दिन 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है।

Read More Saphala Ekadashi पर बन रहे हैं ये शुभ योग, भक्तों को मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

लोगों की समस्याएं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सहित एनडीए के सभी नेताओं ने समर्थन किया। पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए के 16 पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने सर्वप्रथम जनता-जनार्दन का आभार प्रकट किया और एनडीए को लगातार तीसरा कार्यकाल देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प को आगे लेकर चलना चाहते हैं और इसके लिए आगे भी अटूट निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

Read More बिलासपुर हाईकोर्ट बार में चुनावी बिगुल, तारीखों का एलान, उम्मीदवारों की हलचल तेज़

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल