बिलासपुर पुलिस का गौ तस्करों पर बडा प्रहार, तस्करी में लाये गये वाहनों को किया राजसात

बिलासपुर पुलिस का गौ तस्करों पर बडा प्रहार, तस्करी में लाये गये वाहनों को किया राजसात मवेशी तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही* कलेक्टर एवं ज़िलादंडाधिकारी बिलासपुर ने घटना में प्रयुक्त वाहन को किया राजसात । मवेशियों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर […]

बिलासपुर पुलिस का गौ तस्करों पर बडा प्रहार, तस्करी में लाये गये वाहनों को किया राजसात

मवेशी तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही* कलेक्टर एवं ज़िलादंडाधिकारी बिलासपुर ने घटना में प्रयुक्त वाहन को किया राजसात ।

Read More बिलासपुर भाजपा में अपनों ने ही बिगाड़ा अपनों का खेल, दिल्ली से फोन घनघनाया और रुक गया कार्यकम....

मवेशियों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा दिये गये थे। इसके परिपालन में थाना हिर्री, थाना तखतपुर एवं थाना बिल्हा में मवेशियों को बूचड़खाना ले जाते हुये पकड़ कर इस अवैध कार्य में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

Read More बिलासपुर प्रेस क्लब भवन के जिर्णोद्धार के लिए 30 लाख मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

थाना हिर्री के अप.क्र. 92/2024 में धारा 4,6,10 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11-घ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत
1. ट्रक आयसर क्रमांक सीजी-28-एन 1840 में 20 नग मवेशियों को बूचड़खाना ले जाते हुये पकड़ कर वाहन की जप्ती की गई एवं मवेशियों को सुरक्षार्थ गौशाला भेजा गया।
2. पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265 में 20 पशुओं को थाना तखतपुर में पकड़ा गया था ।

3. आयसर वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166 थाना बिल्हा में 13 कृषक पशुओं को वहाँ में भरकर बूचड़खाना ले जाते हुये पकड़ा गया था तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम व पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त वाहनों की जप्ती की गई तथा पशुओं को सुरक्षार्थ गौशाला भेजा गया था ।
*सभी प्रकरणों में आरोपियों द्वारा वाहनों में क्षमता से अधिक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांध कर एवं बिना चारे पानी की व्यवस्था के ठूस-ठूस कर भरकर बूचड़खाना ले जा रहे थे।* पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप आरोपियों के इस अमानवीय एवं संवेदनहीन कार्य पर सख्त कार्यवाही का निर्णय लेते हुये घटना में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित कर राजसात किया जाना प्रस्तावित किया गया था।
आज दिनांक 09.09.2024 को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा
1. कपिल कुमार पिता छेदूराम मरकाम, निवासी कुकुसदा, थाना पथरिया की वाहन ट्रक आयसर क्रमांक सीजी-28-एन 1840 में 20,
2. ⁠सुरेश कुमार साहू, निवासी भैंसाझार, थाना कोटा की पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265 एवं
3. ⁠वाहन स्वामी मंजूला बोईनी पिता बी. राजू, चासैधरा पल्ली, वारंगल, तेलंगाना की आयसर वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166 को शासन के पक्ष में राजसात कर लिया गया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को राजसात कराकर कृषक पशुओं के रक्षण हेतु सख्त कार्यवाही कर मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे