अवैध घुसपैठियों पर बीजेपी ने कांग्रेस को विधानसभा में घेरने के बाद अब AI वीडियो जारी कर साधा निशाना,देखे

अवैध घुसपैठियों पर बीजेपी ने कांग्रेस को विधानसभा में घेरने के बाद अब AI वीडियो जारी कर साधा निशाना,देखे

छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला तेज किया। विधानसभा में घेरने के बाद अब AI वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर साधा निशाना। गृह मंत्री ने कार्रवाई की जानकारी दी।

रायपुर। दिल्ली, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधानसभा में इस विषय पर कांग्रेस को घेरा था, और अब सोशल मीडिया पर एक एआई वीडियो जारी कर फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए वीडियो में कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह दी है। पोस्ट में कहा गया है कि अब “सुशासन की सरकार” ऐसे अवैध घुसपैठियों को छत्तीसगढ़ से सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी।

बता दें कि एक दिन पहले ही मंगलवार को भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए प्रदेश में घुसपैठियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था. अजय चंद्राकर ने दावा किया कि राज्य में करीब 5 हजार बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं, जो आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी सिस्टम में कुछ लोग इन घुसपैठियों की मदद कर रहे हैं और डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की थी.

रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करने की मांग
विधायक धरमजीत सिंह ने रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करने की मांग उठाई, जबकि भावना बोहरा ने आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्रों की गहन जांच की बात कही. विधायक सुशांत शुक्ला ने बेलतरा क्षेत्र में बांग्लाभाषी लोगों द्वारा आदिवासी जमीनों पर कब्जे का आरोप लगाया और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने की बात कही. वहीं, राजेश मूणत ने रायपुर के संजय नगर और टिकरापारा में बीएसयूपी मकानों में बाहरी लोगों के बसने का मुद्दा उठाया.

Read More सोलर की आस में बिजली का झटका: 3400 से ज्यादा घरों की सब्सिडी फंसी, आवेदनों का अंबार और सुस्त रफ्तार

गृह मंत्री ने बताया ऐप के जरिए हो रही पहचान
गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ कई जिलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है. उन्होंने डिटेंशन सेंटर की जरूरत से इनकार करते हुए रायपुर में 100 सीटर बोर्डिंग सेंटर बनाने की घोषणा की, जहां चिन्हित घुसपैठियों को रखकर बीएसएफ के हवाले किया जाएगा. बीएसएफ उन्हें डिपोर्ट करेगा. शर्मा ने बताया कि विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है और एम-आधार ऐप के जरिए संदिग्धों का सत्यापन हो रहा है. अब तक 19 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

महामाया पहाड़ी पर कब्जे का जिक्र
अजय चंद्राकर ने पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि महामाया पहाड़ी पर कब्जा हो चुका है और पश्चिम बंगाल “बांग्लादेश” बन गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि चार राज्यों को पार कर घुसपैठिए छत्तीसगढ़ कैसे पहुंचे. गृह मंत्री ने जवाब दिया कि टोल-फ्री नंबर जारी कर जनता को जागरूक किया जा रहा है और “जय छत्तीसगढ़” अभियान के तहत सभी विधायकों को शामिल होने का आह्वान किया.

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला