रंगदारी वसूलने वाले एएसपी राजेंद्र जायसवाल सस्पेंड, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- ऐसे अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रंगदारी वसूलने वाले एएसपी राजेंद्र जायसवाल सस्पेंड, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- ऐसे अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पा संचालक से वसूली के आरोपी एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड करने का फरमान सुना दिया। बिलासपुर में तैनाती के दौरान एएसपी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे लेनदेन को लेकर धमकाते नजर आ रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने साफ कह दिया कि ऐसे अधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, इन्हें तुरंत निलंबित कर जांच शुरू की जाए।

दफ्तर बुलाकर दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

यह पूरा मामला तब खुला जब एक स्पा संचालक ने हिम्मत दिखाकर बिलासपुर आईजी से शिकायत की। संचालक का आरोप है कि तत्कालीन एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने उसे अपने दफ्तर बुलाया और पैसों के लेनदेन को लेकर डराया-धमकाया। इस दौरान हुई बातचीत का वीडियो और चैट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। वर्दी की धौंस दिखाकर अवैध वसूली के इस खेल ने पुलिस की छवि पर दाग लगा दिया था।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

गृहमंत्री विजय शर्मा ने सख्त लहजे में क्या कहा

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। विजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग में गंदगी फैलाने वाले अफसरों की जगह फील्ड पर नहीं बल्कि जांच के दायरे में है।

7 दिन में मांगी गई है जांच रिपोर्ट

फिलहाल राजेंद्र जायसवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में पदस्थ हैं। बिलासपुर आईजी ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी बिलासपुर एसएसपी को सौंपी है। एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे वायरल वीडियो और मोबाइल चैट की बारीकी से जांच करें और 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करें। माना जा रहा है कि निलंबन का लिखित आदेश जल्द ही जारी हो जाएगा।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार