Lava Smart 4 Plus लॉन्च: ₹10,000 से कम में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और 8GB तक रैम

Lava Smart 4 Plus लॉन्च: ₹10,000 से कम में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और 8GB तक रैम

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता लावा ने बजट सेगमेंट में अपना नया Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 10,000 रुपये से कम कीमत वाले इस 4G फोन में 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh की बड़ी बैटरी, 8GB तक वर्चुअल रैम और IP64 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस जैसी खूबियां दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट और डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस भी मिलेगी।

Lava Smart 4 Plus की कीमत
Lava Smart 4 Plus को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला Ai+ Pulse 1और Samsung Galaxy M07 जैसे स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है।

Lava Smart 4 Plus के स्पेसिफिकेशन
Lava Smart 4 Plus में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है और इसमें Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB फिजिकल रैम के साथ वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है।

Read More आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए Lava Smart 4 Plus में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

Read More HMD Vibe 2 Pro 5G: 29 सितंबर को भारत में एंट्री, 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से लैस होगा फोन

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi और Bluetooth जैसे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा IP64 रेटिंग फोन को धूल और पानी की छींटों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। कम कीमत में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट Android 15 Go जैसे फीचर्स के साथ Lava Smart 4 Plus बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल