राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : “भू-माफिया पदवी” की नारेबाजी के बीच ओलम्पिक संघ से भी खदेड़े गए केबल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, आखिर कौन है सरदार.. ? नज़राना पेश है…

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : “भू-माफिया पदवी” की नारेबाजी के बीच ओलम्पिक संघ से भी खदेड़े गए केबल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, आखिर कौन है सरदार.. ? नज़राना पेश है… रायपुर / बिलासपुर : केबल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा को ओलम्पिक संघ से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बताते है कि राष्ट्रीय […]

सभी फोटो सोशल मीडिया से प्राप्त


राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : “भू-माफिया पदवी” की नारेबाजी के बीच ओलम्पिक संघ से भी खदेड़े गए केबल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, आखिर कौन है सरदार.. ? नज़राना पेश है…


रायपुर / बिलासपुर : केबल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा को ओलम्पिक संघ से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बताते है कि राष्ट्रीय स्तर पर ओलम्पिक संघ की सरेराह इज्जत नीलाम होने के चलते एसोसिएशन को कड़े फैसले के दौर से गुजरना पड़ रहा है, खिलाडियों के बीच संघ की इज्जत कायम रखने के लिए इन दिनों छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के फैसले सुर्ख़ियों में है।

ताजा मामला ओलम्पिक संघ के नए अध्यक्ष की ताजपोशी से जुड़ा है,एक जानकारी के मुताबिक विधायक देवेंद्र यादव नए अध्यक्ष बनाए गए है। इस संबंध में एक प्रेस नोट भी सोशल मीडिया में तैर रहा है,हालांकि इस प्रेस नोट के आधिकारिक होने की पुष्टि राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ नहीं करता।

Read More दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता के खेत में पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

अलबत्ता आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में नान घोटाले और आबकारी घोटाले की रकम से भू-माफियाओं ने बड़ा निवेश रियल स्टेट,होटलो और कारोबार में किया है। बताते है कि पिछले 4 सालो में प्रदेशभर में अरबो की विवादित संपत्ति की खरीद फरोख्त और सरकारी जमीनों पर बेजा कब्जे अनिल टुटेजा एंड संस और उनके गुर्गो ने किया है। इसके चलते छत्तीसगढ़ शासन को बड़ा खामियाजा भोगना पड़ा है।

Read More चलते समय सांस फूलना हो सकता है हार्ट की बीमारी का संकेत, समय रहते कराएं जांच

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश के दर्जनभर जिलों में ढेरो वैधानिक शिकायतों के बावजूद अनिल टुटेजा के गुर्गो के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। राष्ट्रीय जगत विजन को प्राप्त हजारो दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य चीख-चीख कर बताते है कि पीड़ित न्याय की गुहार लगाते रहे और खाकी वर्दीधारी लठैत पीड़ितों को टुटेजा का फरमान सुनाते रहे, बताते रहे कि केबल कारोबार में एकाधिकार और सरकारी -गैरसरकारी जमीनों पर बेजा कब्जा साहब का असली गोरखधंधा है।

पीड़ितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टुटेजा के टुल्लुओं की असलियत भरी शिकायतों को नजरअंदाज कर खाकी वर्दी ने उल्टा उनके खिलाफ ही मुकदमा ठोक दिया है, कोर्ट कचहरी का चक्कर काटते उनका बुरा हाल है, पीड़ितों की माने तो खाकी वर्दी देखकर टुटेजा के लठैतो और पुलिस में फर्क कर पाना बड़ा मुश्किल कार्य है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर के कई थानों में टुटेजा के गुर्गो के खिलाफ केबल कारोबार की लूटपाट, अवैध शराब का कारोबार, विवादित सम्पत्तियो की खरीद फरोख्त, गरीब बेबस लाचार लोगो की जमीनों पर अवैध कब्जे, तंत्र मंत्र के सहारे सालो पहले अल्लाह को प्यारे हो गए लोगो को वापिस अदालत में पेश कर पुनर्जन्म की थ्योरी की वैज्ञानिक पुष्टि जैसे चमत्कारिक कार्यो की शिकायते पीड़ितों ने दर्ज कराई है। लेकिन इन शिकायतों पर FIR दर्ज करना तो दूर शिकायतों का नष्टीकरण कर दिया गया है।

जानकार बताते है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” का नारा भी कांग्रेस के अब होगा न्याय की भेंट चढ़ गया है। बताते है कि दोनों ही योजनाओ के हितग्राहियों में सिर्फ बघेलखण्ड में शामिल लाभार्थी ही है।

बताया जाता है कि खेल संघो से गुरुचरण सिंह होरा की छुट्टी खेल संघो को राजनैतिक अपराधों और कई विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है। वायरल प्रेस नोट बताता है कि अपराधों के सरदार को लेकर ओलम्पिक संघ में भी खींचतान मची हुई है, भुक्तभोगियों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराधों का असरदार-आखिर कौन सरदार है ?

साभार न्यूज टुडे

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

दुर्ग अफीम कांड: कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड, सफाई में बोलीं- 'खेत में घुसना मना था, फोटो देखकर बना दी रिपोर्ट'

राज्य

पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
बांका। बिहार के बांका जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को अचानक फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आने से अफरा-तफरी...
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर