मुठभेड़ के बाद जवानों को बड़ी कामयाबी : खोज निकाली नक्सलियों की सुरंग, विस्फोटक बनाने की मशीन समेत अन्य सामग्री बरामद

सुकमा. सुकमा और बीजापुर के सीमाक्षेत्र पर गुरुवार को हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली है. सुकमा DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने तुमरेल और तलपेरू नदी के बीच नक्सलियों की एक सुरंग और डंप सामग्री का पता लगाया है. जवानों को नुकसान […]

सुकमा. सुकमा और बीजापुर के सीमाक्षेत्र पर गुरुवार को हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली है. सुकमा DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने तुमरेल और तलपेरू नदी के बीच नक्सलियों की एक सुरंग और डंप सामग्री का पता लगाया है.

जवानों को नुकसान पहुंचाने की साजिश

सुरंग के अंदर नक्सली नई तकनीक का इस्तेमाल कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे. बम बनाने के लिए कांच की बोतलों का इस्तेमाल किया जा रहा था. इस बड़े खुलासे के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान में सतर्कता बढ़ा दी है।

Read More छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार

Read More रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर

सुरक्षाबलों ने 5 महिला समेत 12 हार्डकोर नक्सलियों को किया ढेर

बता दें कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना पामेड़, उसूर, बासागुड़ा के सरहदी क्षेत्रों के तुमरेल, सिगमपल्ली, पुजारीकांकेर, मलेमपेंटा के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी. अभियान के दौरान 16 जनवरी की सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 महिला समेत 12 हार्डकोर माओवादियों मार गिराया और भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद किया.

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...