चुनाव के बाद होगा विष्णु कैबिनेट का विस्तार, निगम मंडलों में भी होगी नियुक्ति…

चुनाव के बाद होगा विष्णु कैबिनेट का विस्तार, निगम मंडलों में भी होगी नियुक्ति… रायपुर । लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद साय कैबिनट का विस्तार हो सकता है। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद निगम मंडलों में भी नियुक्तियां तेज हो जाएंगी। वहीं, अब […]

चुनाव के बाद होगा विष्णु कैबिनेट का विस्तार, निगम मंडलों में भी होगी नियुक्ति…

रायपुर । लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद साय कैबिनट का विस्तार हो सकता है। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद निगम मंडलों में भी नियुक्तियां तेज हो जाएंगी। वहीं, अब निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर डिप्टी कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है।

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद निगम मंडल की नियुक्ति होगी। पूर्व सांसद, विधायकों और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में पार्टी और संगठन के वरिष्ठ नेता मिलकर निर्णय लेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नेताम ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम और कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के पांच सीट जीतने के दावे को लेकर कहा कि कांग्रेस के सारे मुगालते दूर हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी के चेहरे और गारंटी में विश्वास जताया है। 11 की 11 सीट हम जीतेंगे। साय सरकार के काम की पूरे देश में चर्चा है।

Read More बिलासपुर में धर्मांतरण विवाद पर बवाल: डायल-112 कर्मी पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दूसरी ओर लोकसभा चुनाव 2024 में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जीत तय मानी जा रही है और कयास लगाया जा रहा है कि वो मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। अगर बृजमोहन अग्रवाल मंत्री पद से इस्तीफा देते हैं तो साय कैबिनेट में दो नए मंत्रियों के लिए जगह बन जाएगी, क्योंकि पहले साय कैबिनेट में एक पद खाली है। ऐसे में साय कैबिनेट में आचार संहिता के बाद दो नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

Read More Realme C83 5G: मिलिट्री-ग्रैड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ ये फोन, 7000mAh बैटरी फूंकती है जान

मीडिया जगत और लोगों के बीच लग रहे कयास की बात करें तो ये माना जा रहा है कि दुर्ग संभाग को एक और विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इनमें दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का नाम शामिल बताया जा रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत की दावेदारी भी काफी मजबूत है। ये तीनों पहले ही मंत्रिमंडल का हिस्सा रह चुके हैं।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर: नारायण टेक्नोक्रेट स्कूल पर 'सीबीएसई' के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, लाखों की फीस लेकर थमा रहे सीजी बोर्ड का पेपर

राज्य

पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
बांका। बिहार के बांका जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को अचानक फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आने से अफरा-तफरी...
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर