विधायक और मंत्री के बीच आखिर किसे लेकर हुआ नोक झोंक………महापौर के दावेदार,सोनी और यदव के टीकट मे आखिर कौन बना रोडा?,………. बिलासपुर निगम में 6 वार्डों की टिकट क्यों अटकी….? मेयर टिकट की अटकलों में लग गया विराम जिस जिस ने साव के यहां मत्था टेका वे मेयर के

विधायक और मंत्री के बीच आखिर किसे लेकर हुआ नोक झोंक………महापौर के दावेदार,सोनी और यदव के टीकट मे आखिर कौन बना रोडा?,………. बिलासपुर निगम में 6 वार्डों की टिकट क्यों अटकी….? मेयर टिकट की अटकलों में लग गया विराम जिस जिस ने साव के यहां मत्था टेका वे मेयर के

विधायक और मंत्री के बीच आखिर किसे लेकर हुआ नोक झोंक………महापौर के दावेदार,सोनी और यदव के टीकट मे आखिर कौन बना रोडा?,………. बिलासपुर निगम में 6 वार्डों की टिकट क्यों अटकी….? मेयर टिकट की अटकलों में लग गया विराम जिस जिस ने साव के यहां मत्था टेका वे मेयर के दावेदार रेस से हुए बाहर […]

विधायक और मंत्री के बीच आखिर किसे लेकर हुआ नोक झोंक………
महापौर के दावेदार,सोनी और यदव के टीकट मे आखिर कौन बना रोडा?,………. बिलासपुर निगम में 6 वार्डों की टिकट क्यों अटकी….? मेयर टिकट की अटकलों में लग गया विराम जिस जिस ने साव के यहां मत्था टेका वे मेयर के दावेदार रेस से हुए बाहर

बिलासपुर : नगर निगम बिलासपुर के चुनाव में शनिवार को बड़ा अपडेट आया। पहले तो महापौर प्रत्याशी को लेकर विधायक और मंत्री के बीच जमकर नोक झोंक होने की आई खबर और गुस्से से विधायक यह कहते हुए बैठक से उठकर चले गए की आप लोग ही तय कर लिजिए, दूसरी तरफ रात को किस नेता का फोन आया विधायक के पास और पूछा गया कि आप किसे चाहते हैं तो जवाब मिला पूजा को तो उधर से जवाब मिला जिसे आप चाहते हैं वहीं होगा। उसके बाद जब शाम होते-होते बीजेपी की ओर से पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट के जरिए लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार टिकट में किस नेता की चली है। लेकिन इस लिस्ट से जुड़ा एक सियासी पहलू यह भी है कि बीजेपी ने बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 64 वार्ड में अपने पार्षद उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं । 6 वार्ड ऐसे हैं, जहां उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हो सके हैं। इसे देखते हुए चुनावी मौसम की सियासी फिजां में यह सवाल तैरने लगा है कि इन वार्डो की लिस्ट रोके जाने के पीछे कहीं मेयर कैंडिडेट से जुड़ी कोई कहानी तो नहीं है…। क्योंकि करीब-करीब सभी वार्ड ऐसे हैं जहां से मेयर के दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। सबसे मजेदार बात यह देखने को इस बार भाजपा में मिल रहा है जो पहले कांग्रेस में देखते आ रहे थे, खेमे बाजी और वर्चस्व अब वही चीजें भाजपा में भी होने लगी है। चाहे सरकार को लेकर आ रही बातें हो यह फीर नगरी निकाय चुनाव को लेकर हो। खैर कब तक किसी एक का क्षत्र राज चलता रहेगा।

पिछले कई दिनों से पार्षद उम्मीदवारों के नाम को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं। बीजेपी के दावेदारों को लेकर दो दिन से एक अपुष्ट सूची भी सोशल मीडिया में वायरल होती रही है। इधर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद चार दिन गुजर चुके हैं। अधिकृत रूप से प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं होने के कारण उम्मीदवारों की गहमागहमी का माहौल भी नहीं बन पा रहा है। इधर शनिवार शाम होते-होते बीजेपी की ओर से बिलासपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की अधिकृत सूची सामने आ गई। बिलासपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। लेकिन बीजेपी की इस लिस्ट में 64 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। 6 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हो सके हैं। बीजेपी की लिस्ट पर नजर डालने के बाद पहले तो लोगों ने यह अंदाजा लगाने की कोशिश की कि इसमें किस नेता के समर्थक अधिक हैं। यानी पार्षदों के नाम तय करने में किस नेता की अधिक चली है । जाहिर सी बात है पूरी लिस्ट में पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अमर अग्रवाल समर्थकों के नाम अधिक हैं। इसका मतलब साफ है उनकी ही चली है।हालांकि बिलासपुर नगर निगम में बिलासपुर विधानसभा सहित बेलतरा, बिल्हा, तखतपुर और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भी वार्ड आते हैं। लेकिन सबसे अधिक 38 वार्ड बिलासपुर विधानसभा के हैं। इसके पहले के नगर निगम चुनाव के दौरान अमर अग्रवाल प्रदेश सरकार के मंत्री रहे हैं। स्वाभाविक रूप से नगर निगम चुनाव की कमान उनके हाथ में रही है। इस बार भी नगर निगम के वार्डों में अमर अग्रवाल की पसंद सबसे ऊपर नजर आ रही है।

Read More 39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट

भाजपा पार्षदों की लिस्ट में दूसरी अहम बात है कि इसमें सरकंडा के वार्ड नंबर 63 अरविंद नगर (अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित ) से श्याम साहू को पार्षद उम्मीदवार बनाया गया है। श्याम साहू को महापौर पद का दावेदार माना जाता रहा है। लेकिन पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट में उनका नाम शामिल होने से अब उन्हें रेस से बाहर माना जा रहा है। इसी तरह 6 वार्डों के पार्षद उम्मीदवार तय नहीं किए गए हैं। पेंडिंग वार्डों के नाम के साथ यह सवाल भी तैर रहा है कि कहानी मेयर उम्मीदवार से तो नहीं जुड़ी हुई है। यानी मेयर उम्मीदवार चयन के गुणा – भाग से भी इसका रिश्ता है।

Read More आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ

मिसाल के तौर पर जिन वार्डों से उम्मीदवार का नाम तय नहीं हो सके हैं, उसमें वार्ड नंबर 18 तिलक नगर भी है। यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए रिजर्व है। यहां से लक्ष्मी नारायण कश्यप (बबलू ) की पत्नी अंजनी कश्यप की दावेदारी मानी जा रही है । लेकिन बबलू कश्यप महापौर पद के प्रमुख दावेदारों में हैं। ऐसे में महापौर का नाम तय होते तक इस वार्ड से उम्मीदवार का नाम पेंडिंग में डाल दिया गया है। यानी यदि बबलू कश्यप मेयर उम्मीदवार बनते हैं तो किसी अन्य उम्मीदवार को सामने लाया जा सकता है। नहीं तो अंजनी कश्यप उम्मीदवार हो सकती हैं। जो पहले भी वार्ड की पार्षद रह चुकी हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 30 पं. मुन्नू लाल शुक्ला वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित है।गोड़पारा इलाके के इस वार्ड से पूर्व महापौर विनोद सोनी भी मेयर पद के दावेदार हैं। वार्ड नंबर 36 बसंत बाई पटेल नगर अनारक्षित वार्ड है । यहां से बंधु मौर्य महापौर पद की दावेदारी कर रहे हैं। वार्ड नंबर 40 महाराणा प्रताप नगर भी अनारक्षित है । जहां से दुर्गा सोनी मेयर के दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। वार्ड नंबर 45 शहीद हेमू कालानी नगर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। महापौर पद के लिए दावेदार पूजा विधानी का नाता इस इलाके से है । इसी तरह वार्ड नंबर 60 कपिल नगर अनारक्षित वार्ड है। जहां से विजय ताम्रकार भी पद की दौड़ में है।

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...