पानी वाले साहब का जलवा सरकारी फंड से तान दिया 16 कमरों का शीशमहल

पानी वाले साहब का जलवा सरकारी फंड से तान दिया 16 कमरों का शीशमहल

आजकल जिले में पदस्थ एक जल वाले साहब का नया नवेला शीशमहल पूरे महकमे में गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। भई पानी वाले विभाग में हैं तो पैसों की धार भी पानी की तरह ही बहेगी न। सुना है साहब ने कलेक्टर महोदय के बंगले से भी बड़ा और आलीशान महल तान दिया है। पहले जिस बंगले में कुल जमा चार कमरे हुआ करते थे अब वहां 16 कमरों का भव्य दरबार सज गया है।

सिक्योरिटी ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके। बाहर 24 घंटे एक गार्ड तंबू गाड़े खड़ा रहता है। और तो और मैनपावर कंपनी के आठ आठ कर्मचारी साहब के यहां हुजूरी बजा रहे हैं। बंगले के भीतर क्या पक रहा है कोई झांक न पाए इसके लिए बाउंड्रीवाल पर तीन तीन फीट के नीले शेड भी ठुकवा दिए गए हैं। अब साहब ने यह माया किस मद से खर्च की है इसकी भनक किसी को नहीं है। बस सब दूर से देखकर भौचक्के हैं।

 

Read More CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी

कुर्सी बचाने बाबा की शरण में कलेक्टर साहब 50 लाख की पूजा कर हो गए नदारद

Read More क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?

 

 

कुर्सी का मोह और मन की शांति दोनों एक साथ कहां मिलती है। लेकिन अपने एक कलेक्टर साहब इसी चक्कर में एक बंगाली बाबा के फेर में पड़ गए हैं। उनके एक परम मित्र ने बड़े पद की लालसा भांपते हुए उन्हें इस बाबा से मिलवा दिया। पहले तो बाबा ने साहब से कामाख्या मंदिर में पूरे 50 लाख की पूजा करवा डाली। अब नवरात्रि में नौ दिन की छुट्टी मार कर साहब फिर से जिले से नदारद हैं।

खबर उड़ी है कि वे किसी गुप्त मंदिर में बैठकर लंबा चौड़ा हवन कर रहे हैं। बाबा ने भी फुल गारंटी दे दी है कि हवन कुंड में आहुति पड़ते ही तुम्हारी हर मुराद पूरी हो जाएगी। बाबा का तो यहां तक दावा है कि पिछली पूजा का ही प्रताप था कि साहब के हाथ से जिला नहीं गया बल्कि एक और बड़ा जिला मिल गया। अब देखना है बाबा का यह नया टोटका साहब को कौन सी गद्दी दिलाता है।

 

जमीन के फेर में भिड़े मंत्री और सचिव मैडम ने बायपास कर पास कर दिए 44 करोड़

 

सत्ता के गलियारों में इन दिनों एक मंत्री जी और उनकी सचिव मैडम के बीच चल रहे कोल्ड वॉर के खूब चर्चे हैं। किस्सा कुछ यूं है कि मंत्री जी बड़ी चालाकी से सरकारी जमीन अपनी कुछ संस्थाओं के नाम करवाना चाह रहे थे। पर सचिव मैडम ठहरीं कायदे कानून वाली उन्होंने तपाक से आपत्ति लगा दी। फिर क्या था मंत्री जी ने अपनी पार्टी का रौब झाड़ते हुए मैडम पर सारा गुस्सा उतार दिया।

लेकिन मैडम भी कहां चुप बैठने वाली थीं वे भी आग बबूला हो उठीं। अब हालत यह है कि मैडम इतनी खफा हैं कि मंत्री जी को बायपास करके ही धड़ाधड़ फैसले ले रही हैं। हाल ही में एक टेंडर का कार्यादेश मंत्री जी से पूछे बिना ही जारी कर दिया गया। यही नहीं दूसरे विभाग को 44 करोड़ रुपए भी चुपके से भेज दिए गए। बेचारे मंत्री जी अब बस हाथ मलते रह गए हैं।

 

मैडम मुझे लाई हैं का भौकाल झाड़ रहे थे साहब तभी थमा दिया नया ट्रांसफर ऑर्डर

 

 

ट्रांसफर के इस खेल में राज्य प्रशासनिक सेवा के एक साहब इन दिनों पूरी तरह चक्करघिन्नी बन चुके हैं। पहले उन्हें मंत्री जी के बंगले से बेदखल कर मंत्रालय भिजवाया गया। वहां पहुंचे तो सीनियर अफसरों ने ऐसी चाल चली कि उन्हें उस विभाग में निपटा दिया जहां पहले से ही दो दो डिप्टी सेक्रेटरी जमे बैठे थे।

साहब ने हर जुगाड़ लगाकर आदेश वापस कराने की खूब माथापच्ची की पर दाल नहीं गली। उल्टे उन्हें उठाकर एक दूसरे ही विभाग में पटक दिया गया। वहां पहुंचते ही साहब ने भौकाल टाइट करना शुरू किया और सबको सीना चौड़ा करके बताने लगे कि मुझे तो खुद सचिव मैडम स्पेशल डिमांड पर लाई हैं। उनका यह डायलॉग खत्म ही हुआ था कि ऊपर से नया फरमान आ गया और उन्हें अपर कलेक्टर बनाकर जिले में रवाना कर दिया गया। अब साहब जिले में बैठकर अपना माथा पीट रहे हैं।

Tags:

Latest News

Rajnandgaon News: गोवंश हत्या मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार; पकड़ी गईं दो महिलाएं भी Rajnandgaon News: गोवंश हत्या मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार; पकड़ी गईं दो महिलाएं भी
शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 300 से अधिक शिक्षक-कर्मियों पर गिरेगी गाज, 24 डीईओ को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम
Surajpur News: साड़ी खरीदने पहुंचीं, दुकानदार की नजर बचाकर कर गईं खेल! राजस्थान की 10 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार
Ambikapur News: सुरक्षा की जिम्मेदारी भूले खाकीधारी! अंबिकापुर में ASI और आरक्षक कथित नशे में मिले, INSAS राइफल लावारिस
Korba News: धर्मांतरण के आरोपों पर कोरबा में तनाव, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी; पुलिस जांच में जुटी
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ की BMW पर चलीं गोलियां, ड्राइवर समेत दो घायल; बिश्नोई गैंग के दावे की जांच शुरू, देखे वीडियो
पानी वाले साहब का जलवा सरकारी फंड से तान दिया 16 कमरों का शीशमहल
Online Fraud Alert: एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! फर्जी लिंक और नकली ऐप पहचानने के जान लें ये तरीके
Medicine Side Effects: बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना पड़ सकता है भारी! किडनी से लेकर लिवर तक को हो सकता है नुकसान
अरण्य भवन के डेटा से खुलासा: 6 साल में बंटा 120.96 करोड़ का मुआवजा; वन्यजीवों के हमले में 541 की मौत, 1492 हुए अपाहिज
Papankusha Ekadashi 2026: क्यों खास है पापांकुशा एकादशी का व्रत? जानें भगवान विष्णु की पूजा और इसका धार्मिक महत्व
सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष