सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष

 प्राथमिक जांच में आईपीएस रतन लाल डांगी पर लगे यौन शोषण के आरोप सही पाए गए हैं, डीजीपी ने हाईकोर्ट में दी जानकारी।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित यौन शोषण मामले में निलंबित आईपीएस रतन लाल डांगी की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। पुलिस मुख्यालय (PHQ) स्तर पर हुई प्राथमिक जांच में डांगी के खिलाफ लगे आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं। इसके आधार पर राज्य शासन ने उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासन की ओर से जवाब पेश करते हुए यह अहम जानकारी दी है।

Read More Balod News: नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए CG के दो मजदूर! रिहाई के लिए ₹16 हजार वसूले, फिर भी नहीं छोड़ा

इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच की दिशा भी बदल गई है। मामले में पहले प्रस्तुतकर्ता अधिकारी के रूप में आईपीएस प्रशांत अग्रवाल की नियुक्ति की गई थी। लेकिन पीड़िता ने जांच में पक्षपात और डांगी को बचाने का आरोप लगाते हुए इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। इस तीखी आपत्ति के बाद गृह विभाग को अपना फैसला बदलना पड़ा और अब आईपीएस प्रशांत अग्रवाल की जगह आईपीएस पारुल माथुर को विभाग का पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, एडीजी दीपांशु काबरा को मामले का जांच अधिकारी (IO) नियुक्त किया गया है। शासन के इन अहम कदमों के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है।

Read More Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला? 7 साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप

पुलिस विभाग में ही पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी ने निलंबित आईपीएस रतन लाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता ने 15 अक्टूबर 2025 को सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने खुलासा किया था कि आईपीएस डांगी पिछले 7 सालों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। इन संगीन आरोपों के सार्वजनिक होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने तत्काल आदेश जारी कर डांगी को पद से हटाया और बाद में उन्हें सस्पेंड कर दिया। हालांकि, डांगी इन आरोपों को लगातार झूठा बताते रहे हैं।

पीड़िता की आपत्ति: 'जांच निष्पक्ष नहीं, महिला अफसर को सौंपें जिम्मेदारी'

शुरुआती जांच के दौरान ही पीड़िता ने पुलिस विभाग की कार्रवाई की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए थे। उसका आरोप था कि रतन लाल डांगी को महकमे के भीतर ही बचाने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता ने स्पष्ट मांग की थी कि महिला अपराध से जुड़े इतने संवेदनशील मामले की जांच किसी महिला आईएएस या आईपीएस अधिकारी से ही कराई जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर कोर्ट ने राज्य शासन के गृह सचिव और डीजीपी से जवाब तलब किया था।

वकील और डीजीपी का पक्ष: कोर्ट में क्या हुआ?

पीड़िता के वकील अभिषेक पांडेय ने स्पष्ट किया कि 14 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान डीजीपी ने अपना जवाब पेश किया। डीजीपी ने कोर्ट को बताया कि "प्राथमिक जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद सस्पेंडेड आईपीएस रतनलाल डांगी के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया गया है।" इसके साथ ही कोर्ट को एडीजी दीपांशु काबरा को जांच अधिकारी बनाए जाने और महिला अफसर पारुल माथुर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त करने की आधिकारिक जानकारी दी गई।

 विवादों से पारुल माथुर का भी रहा है पुराना नाता

इस मामले में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहीं आईपीएस पारुल माथुर का भी विवादों से नाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के दौरान, पारुल माथुर पर बहुचर्चित 'कोल लेवी घोटाले' में शामिल होने के आरोप लगे थे। उस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे पूछताछ भी की थी, और उनके खिलाफ विभागीय जांच (Departmental Enquiry) के लिए बाकायदा नोटिस भी जारी किया गया था। अब इसी पृष्ठभूमि वाली अफसर इस संवेदनशील यौन शोषण मामले में शासन का पक्ष रखेंगी।

Tags:

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल