क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?

ईई जयंत बिसेन के 22 लाख के घोटाले पर जांच का ढोंग और दागी सिद्दीकी को सौंपी कमान। दूसरी ओर 100 करोड़ के महाघोटालेबाज वेद प्रकाश पांडे को बचाने में जुटा पूरा तंत्र 

राष्ट्रीय जगत विजन,  रायपुर।

भ्रष्टाचार, मिलीभगत और सत्ता के संरक्षण का इससे नंगा नाच शायद ही किसी और राज में देखने को मिले। राष्ट्रीय जगत विज़न' की निर्भीक और धारदार खबर का असर तो हुआ और ईई जयंत बिसेन के 22 लाख रुपये के भ्रष्टाचार की फाइलें खुलीं, जिसके फलस्वरूप विभाग को मजबूरन एक विस्तृत जांच के आदेश देने पड़े। लेकिन, व्यवस्था का तमाशा देखिए, जांच की कमान उसे सौंपी गई है जिस पर खुद कई गड़बड़ियों के संगीन अपराध दर्ज हैं। यह तो वही हास्यास्पद कहावत चरितार्थ हो रही है कि 'चोर की जांच डकैत करेगा।'

सबसे बड़ा  सवाल यह है कि क्या जांच अधिकारी आई ए सिद्दीकी अपने ही साले के खिलाफ सही और निष्पक्ष जांच करेंगे? यह कोई रहस्य नहीं है कि जिस ठेकेदार को पिस वर्क (Piece Work) में काम दिलवाया गया, वह सिद्दीकी का अपना साला है और यह काम सिद्दीकी ने ही बिसेन पर दबाव डालकर दिलवाया था। तो क्या एक दागी अधिकारी अपने ही साले और खुद के काले कारनामों की निष्पक्ष जांच कर सकता है? जवाब साफ है— कतई नहीं! यह जांच नहीं, बल्कि सबूतों को मिटाने की एक प्रशासनिक साजिश है।

Read More सूडा के नोटिस में बड़ा खुलासा: 40 नगरीय निकायों में 400 करोड़ के विकास कार्य सिर्फ फाइलों में, 2018 से चल रही कागजी खानापूर्ति; पोर्टल पर भी फर्जीवाड़ा

सिद्दीकी का अतीत ही उनके 'ईमान' की गवाही देता है। याद कीजिए 'श्रृंग कंस्ट्रक्शन' का वह बहुचर्चित मामला। फर्जी प्री-क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, फर्जी सबलेट और वर्क-इन-हैंड छिपाकर लिए गए टेंडर की जांच भी इसी सिद्दीकी को सौंपी गई थी। नतीजा क्या निकला? अपने करीबी अमित जायसवाल को बचाने के लिए सिद्दीकी ने उस जांच रिपोर्ट को ही दबा दिया, जो आज तक धूल फांक रही है। क्या ऐसे अधिकारी से न्याय और पारदर्शिता की उम्मीद की जा सकती है?

Read More कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप

सत्ता पक्ष के खोखले वादों और जीरो-टॉलरेंस की कलई खोलने के लिए वेद प्रकाश पांडे का मामला ही काफी है। अपने पेंशनर (म.प्र.) माता-पिता के नाम पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के 42 लाख रुपये डकार जाने वाले वेद प्रकाश पांडे पर पुख्ता शिकायतों के 9 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शासकीय नियम बिल्कुल साफ है कि यात्रा और चिकित्सा देयकों में गबन सिद्ध होने पर सीधे FIR और बर्खास्तगी की जाती है। लेकिन पांडे जी को तो मानो सत्ता का वीआईपी अभयदान मिला हुआ है। सवाल उठता है कि 100 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूतों के बावजूद पांडे का वह कौन सा 'राजनीतिक आका' या 'संरक्षक' है जो उस पर कार्रवाई रोक रहा है? सरकार की मंशा और खामोशी यहां पूरी तरह से संदेह के घेरे में है।

ऐसे में राष्ट्रीय जगत विज़न और विपक्ष की यह मांग पूरी तरह से न्यायसंगत और तार्किक है कि यदि वेद प्रकाश पांडे जैसे बड़े मगरमच्छ को खुला छोड़ना ही है, तो पिछले 10 सालों में चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों में फंसे सभी छोटे कर्मचारियों पर दर्ज FIR और जांच तुरंत बंद कर दी जाए। सरकार उन सबको भी वेद प्रकाश के समान ही अभयदान दे दे! दोहरे मापदंड क्यों?

यह समूचा घटनाक्रम इस बात का अकाट्य प्रमाण है कि सत्ता के गलियारों में बैठे नौकरशाह एक ऐसा अभेद्य सिंडिकेट चला रहे हैं, जहां 'जवाबदेही' और 'पारदर्शिता' जैसे शब्दों का कोई मोल नहीं रह गया है। सत्ता पक्ष इन भ्रष्ट नौकरशाहों के सामने नतमस्तक है। जब तक दागी अधिकारियों के हाथों से जांच छीनकर किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी को नहीं सौंपी जाती, तब तक सुशासन का यह ढिंढोरा केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने का एक भद्दा सरकारी प्रयास ही माना जाएगा। 

Tags:

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल