दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद

दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दीपावली की छुट्टियों को लेकर बच्चों का इंतजार और बढ़ गया है। राज्य सरकार ने स्कूलों में दीपावली अवकाश एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। यानी बच्चों को त्योहार मनाने के लिए एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। दरअसल, राज्य सरकार ने पहले प्रदेश के सभी स्कूलों में 6 नवंबर से 10 नवंबर तक दीपावली अवकाश घोषित किया था। लेकिन छुट्टियां बढ़ाने की लगातार मांग को देखते हुए सरकार ने एक दिन और बढ़ा दिया है।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया ऐलान

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान छुट्टी बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार से लगातार मांग की जा रही थी कि दीपावली के अवसर पर बच्चों को एक दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया जाए। इन मांगों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 11 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। अब बच्चों को दीपावली की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए एक दिन और मिलेगा। 

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

Tags:

Latest News

दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल
CG News: धान खरीदी से पहले बारदानों का संकट! राजनांदगांव में 96 समितियों के लिए जुटाए जाएंगे पुराने बोरे, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
Durg Murder Case: मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर जानलेवा हमला! पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में तीन को उम्रकैद
Raipur News: मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला, राव हॉस्पिटल की फायर NOC पर उठे सवाल; पुलिस ने दर्ज किया केस
सरकारी काम में बाधा, अधिकारियों से अभद्रता के आरोप, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई, व्याख्याता निलंबित