गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन

गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन

बिलासपुर : गणेश उत्सव के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभी से कमर कस ली है। पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में करीब 27 गणेश उत्सव समितियों के अध्यक्षों और आयोजकों की बैठक लेकर पुलिस अधिकारियों ने आयोजन से लेकर विसर्जन तक के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी सहित सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबाहर, तोरवा और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मौजूद रहे।

सड़क पर नहीं लगेगा पंडाल, यातायात हुआ बाधित तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने समितियों को निर्देश दिया कि गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल सड़क पर नहीं लगाया जाए। ऐसे स्थान का चयन किया जाए, जहां यातायात प्रभावित न हो और जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस आसानी से पहुंच सके।

Read More महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य

पंडाल में सीसीटीवी और पर्याप्त वालंटियर जरूरी

Read More महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे

e55c1c91-eba4-4093-9f24-842abdfb7e04

हर गणेश उत्सव समिति को अपने पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात करने को कहा गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय स्थिति से निपटने में मदद मिल सके।

नशे में आए तो प्रवेश नहीं, हथियार लाने पर भी रोक

पुलिस ने साफ कहा कि गणेश पंडाल में हथियार लेकर आने वाले और नशे की हालत में पहुंचने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाए। समितियों को आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

धार्मिक गीत ही बजेंगे, फूहड़ गानों पर रोक

आयोजकों को धार्मिक गीत और भजन ही बजाने के निर्देश दिए गए हैं। फूहड़ और अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे। इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई।

24 सितंबर तक विसर्जन, तय स्थान पर ही जाएगी प्रतिमा

पुलिस ने सभी समितियों को 24 सितंबर 2026 तक गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के निर्देश दिए हैं। विसर्जन के दौरान समितियां आपस में समन्वय बनाकर निर्धारित विसर्जन स्थल पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगी। इसके साथ ही आयोजन से पहले अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), बिलासपुर से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। पुलिस ने समितियों से अपील की कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने दें।

 

Tags:

Latest News

गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल
Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित
Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ
भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं गलत और अधूरी जानकारी- हाई कोर्ट, 9 महीने पहले निपट चुके राजस्व प्रकरण को बताया लंबित, रिव्यू में बदला अपना आदेश
CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था पनीर का कारोबार! ओडिशा रवाना होने से पहले 650 किलो की खेप जब्त, जांच शुरू
CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा