जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन

जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन

बिलासपुर : बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जमीन सीमांकन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासत तक पहुंच गया है। कांग्रेस नेता और सेलर के सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर की जमीन के सीमांकन को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन और भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने तीन स्तर की बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस पर सरकारी जमीन पर कथित कब्जे को बचाने के लिए मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है।

तीन साल से प्रताड़ना, विधायक पर दबाव बनाने का आरोप

pani ki baochhar 3

Read More पूर्व कुलसचिव निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी से फर्जी पीएचडी तक लगे गंभीर आरोप

बेलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि वे पिछले तीन साल से प्रताड़ना झेल रहे हैं और उनके खिलाफ तीन एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनके भाई के ईंट भट्ठे से जुड़े मामले में भी तहसीलदार सीमांकन कराने पहुंच गई। ठाकुर का दावा है कि तहसीलदार ने विधायक सुशांत शुक्ला के दबाव में कार्रवाई होने की बात कही थी। उनके मुताबिक, बिना पूर्व नोटिस के सीमांकन किया गया और बाद में नोटिस जारी किया गया। अब सहने की क्षमता खत्म हो चुकी है। इसी वजह से विधायक के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

Read More Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार

बारिश के बीच खेत का सीमांकन, यहीं से बढ़ा विवाद

pani baochhar 2

विवाद की शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी। ग्राम सेलर के सरपंच और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि तहसीलदार के मौखिक आदेश पर पटवारी उनकी जमीन का सीमांकन करने पहुंचे, जबकि खेत में धान की फसल खड़ी थी। धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि बेलतरा विधायक के दबाव में प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी। इसके बाद विधायक सुशांत शुक्ला ने धनंजय सिंह ठाकुर को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा। इसी के विरोध में कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान किया था। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि नियम-कानून के तहत कार्रवाई होने पर कांग्रेस को आपत्ति नहीं है, लेकिन राजनीतिक दबाव में कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाजपा का पलटवार, कब्जे को बचाने के लिए आंदोलन

कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल और जिला महामंत्री जनक देवांगन ने बयान जारी कर पलटवार किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि धनंजय सिंह ठाकुर स्वयं जनप्रतिनिधि होने के बावजूद सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले से जुड़े हैं और प्रशासन की नापजोख शुरू होने पर राजनीतिक विरोध कर रहे हैं। मोहित जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रशासनिक विवाद को राजनीतिक हथियार बनाकर विधायक सुशांत शुक्ला की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए विधायक का नाम उछाल रहे हैं। वहीं जनक देवांगन ने कहा कि सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को संरक्षण नहीं मिलेगा और किसी भी मामले में फैसला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर होना चाहिए।

विधायक ध्वजा यात्रा पर हैं, तो संगठन ने संभाला मोर्चा

विवाद के बीच विधायक सुशांत शुक्ला 11 से 17 अक्टूबर तक ध्वजा यात्रा पर हैं। इस दौरान वे 48 ग्राम पंचायतों में पैदल यात्रा कर रहे हैं और रात गांवों में ही बिता रहे हैं। विधायक की गैरमौजूदगी में कांग्रेस के आंदोलन से पहले भाजपा संगठन उनके बचाव में उतर आया। जमीन सीमांकन से शुरू हुआ मामला कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे राजनीतिक टकराव का रूप ले लिया है।

Tags:

Latest News

Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच