बेलतरा से रतनपुर , सेदरी, सकरी और सरगांव पथरिया क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा कोयला चोरी का कारोबार……बेनामी लायसेंसधारियों ने किया शासन प्रशासन के नाक में दम……….माइनिंग विभाग की भूमिका संदिग्ध

बेलतरा से रतनपुर , सेदरी, सकरी और सरगांव पथरिया क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा कोयला चोरी का कारोबार……बेनामी लायसेंसधारियों ने किया शासन प्रशासन के नाक में दम……….माइनिंग विभाग की भूमिका संदिग्ध

बेलतरा से रतनपुर , सेदरी, सकरी और सरगांव पथरिया क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा कोयला चोरी का कारोबार……बेनामी लायसेंसधारियों ने किया शासन प्रशासन के नाक में दम……….माइनिंग विभाग की भूमिका संदिग्ध बिलासपुर : सरगांव के व्यापारी नरेन्द्र कौशिक आत्महत्या की घटना और फिर पुलिस वार्निंग के बाद भी कोयला चोर अपनी हरकतों से बाज […]

बेलतरा से रतनपुर , सेदरी, सकरी और सरगांव पथरिया क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा कोयला चोरी का कारोबार……बेनामी लायसेंसधारियों ने किया शासन प्रशासन के नाक में दम……….माइनिंग विभाग की भूमिका संदिग्ध

बिलासपुर : सरगांव के व्यापारी नरेन्द्र कौशिक आत्महत्या की घटना और फिर पुलिस वार्निंग के बाद भी कोयला चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। धीरे धीरे कोयला चोरों ने लम्बे समय से शांत रहे क्षेत्र बेलतरा और रतनपुर,सेंदरी ,सकरी, सरगांव पथरिया को फिर से एक बार कोयला चोरी का केन्द्र बनाना शुरू कर दिया है। हम आपको बताते  चलें कि सरगांव घटना के लिए जिम्मेदार राजेश कोटवानी ने रतनपुर से ही कोयला चोरी का कारोबार शुरू किया था । और आज वान्टेड की सूची में शामिल हो गया है। बताते चलें कि दो दिन पहले ही पुलिस कप्तान ने बैठक के दौरान अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा था कि यद्यपि हमारा माइनिंग से हमें कोई कोई लेना देना नहीं…बावजूद इसके हाइवे पर ट्रक रोक कर कोयला चोरी करते पाया गया तो सख्त कार्यवाही होगी। बावजूद इसके रतनपुर,बेलतरा और सकरी के कोयला चोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। पेट्रोलिंग पार्टी की आंख में धूल झोंक कर चोरी छिपे अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं।

बेलगाम बेनामी लायसेंसधारी

Read More नौकरी से शुरू हुई नजदीकी पहुंची ब्लैकमेलिंग तक, शादी टूटने के बाद शुरू हुआ पैसों की वसूली का खेल, परेशान कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत

सरगांव घटना और फिर दो दिन पहले बिलासपुर पुलिस की बैठक में कप्तान ने कोयला चोरी जैसे अपराध पर अंकुश लगाने का संदेश दिया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को कोयला कारोबारी से दूर रहने को भी कहा। साथ ही कोयला चोरी पर अंकुश लगाने की बात कही। और पेट्रोलिंग पार्टी को हमेशा सतर्क रहने की नसीहत दी। बावजूद इसके बेलतरा..रतनपुर और सकरी स्थित आस-पास के क्षेत्रों के कोयला चोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है…खासकर बेनामी लायसेंसधारी।

Read More सेलर गांव हत्याकांड: जमीन और पैसों के विवाद में कलयुगी बेटे ने की थी पिता की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोले भाले लोगों पर आफत

पुख्ता जानकारी के अनुसार ज्यादातर बेनामी लायसेंसधारी कोयला चोर बेलतरा और सकरी,सेदरी के अलावा रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय है। माइनिंग को गलत जानकारी देकर किसी भी आदिवासी या सीधे सादे व्यक्ति के नाम पर कोयला बेचने का लायसेंस हासिल कर लेते है। इसके बाद सफेद कपड़ा पहनकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। नाम मात्र के लिए दस्तावेजी कोयला खरीदी करते हैं। और फिर हाइवे पर आदमी को खड़ा कर कोयला वाहनों को रोककर चोरी को अंजाम देते हैं। प्रयास के बाद भी बेनामी लायसेंसधारी पकड़ से बाहर रहते है। और इसका खामियाजा चन्द रूपयो की लालच में फंसे भोले भाले दस्तावेजी लायसेंसधारियों को उठाना पड़ता है।

फिर सक्रिय हो रहा रतनपुर

बताते चलें कुछ साल पहले रतनपुर स्थित कोयला डीपो में हत्या जैसे अपराध सामान्य बात मानी जाती थी। लेकिन अभियान चलाकर कोयला चोरों पर अंकुश लगाया गया। इसके बाद धर्मनगरी रतनपुर में कोयला जनित अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया गया। एक बार फिर बेनामी लायसेंसधारी बेलतरा से रतनपुर होकर सकरी बिल्हा तक सक्रिय हो गये है।

यहां पैदा हुआ राजेश कोटवानी

जानकारी देते चलें कि सरगांव आत्महत्या घटना के लिए जिम्मेदार राजेश कोटवानी किसी जमाने में कोयला चोरी का कारोबार रतनपुर स्थित बेनामी कोयला प्लाट से ही शुरू किया था। बाद में बड़ा माफिया बन गया। और आज पुलिस के नाक में दम कर दिया है। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि पुलिस प्रशासन के सख्त कार्रवाई से अब राजेश कोटवानी और अन्य अपराधी पैदा नहीं होंगे। लेकिन कोयला चोर अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं। बताते चलें कि इसी हरकत के कारण ही बिलासपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को कहना पड़ा था कि कोयला में हाथ डालोगे तो हाथ काला ही होगा। शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए ही बिलासपुर पुलिस कप्तान ने अपने अधिकारियों से कोयला चोरों से दूरी बनाकर रखने के साथ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

यद्यपि बिलासपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बावजूद इसके बेनामी लायसेंसधारी कोयला डिपो पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। जो पैसों के दम पर रायपुर में बड़े बड़े अधिकारियों से मिलकर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। और बाहर की दुूनिया में अपने आप को पाक साफ बता रहे हैं। बड़े बड़ों से सेटिंग बताते फिरते हैं। भूपेश सरकार में ये सभी डिपो वाले सूर्यकांत तिवारी के साथ हाथ मिलाकर काम करने लगे थे। इन सभी की जांच शासन को करनी चाहिए।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप