मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों की हेरोइन के साथ 30 वर्षीय महिला गिरफ्तार… जांबिया से देश में ला रही थी ड्रग्स

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों की हेरोइन के साथ 30 वर्षीय महिला गिरफ्तार… जांबिया से देश में ला रही थी ड्रग्स मुंबई : मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों की हेरोइन के साथ एक 30 वर्षीय दिल्ली की महिला को गिरफ्तार किया गया है. हेरोइन का वजन 7.6 किलोग्राम है. एयरपोर्ट के अधिकारी महिला से पूछताछ […]

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों की हेरोइन के साथ 30 वर्षीय महिला गिरफ्तार… जांबिया से देश में ला रही थी ड्रग्स

मुंबई : मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों की हेरोइन के साथ एक 30 वर्षीय दिल्ली की महिला को गिरफ्तार किया गया है. हेरोइन का वजन 7.6 किलोग्राम है. एयरपोर्ट के अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं. वहीं,साथ ही रेवेन्यू ऑफिसर यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तस्करी के इस अपराध में महिला के अलावा और कौन-कौन से लोग शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन की कीमत 54 करोड़ रुपये आंकी गई हैं. महिला ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि इस साल जनवरी में उसने जाम्बिया से मुंबई तक ड्रग्स की सफलतापूर्वक तस्करी की थी.महिला ने बताया कि उसने पैसों के लिए ये तस्करी की थी.

उसे इस काम के लिए 3 लाख रुपये मिले थे. रिपोर्ट के अनुसार,इस तस्करी में आरोपी महिला ने एक विदेशी महिला का नाम लिया है. विदेशी महिला ने उसे पैसों का लालच दिया. साथ ही फ्लाइट का टिकट भी बुक किया और विदेश में ठहरने की व्यवस्था भी की. अब पुलिस के अधिकारी उस विदेशी महिला के बारे में पता लगा रही है. महिला के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला जैसे ही एयरपोर्ट पर आई. उसे रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई.

Read More खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल: थाने का घेराव, पथराव और लाठीचार्ज, राहगीर युवती से मारपीट

इसी दौरान अधिरारियों के 7.6 किलोग्राम ‘सफेद’ पाउडर उसके पास से जब्त किया गया. जब उस सफेद पाउडर की जांच की गई तो पता चला कि वह हेरोइन है. बता दें कि इससे पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन को जब्त किया गया था. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया था. हेरोइन की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए बताई गई थी. पिछले साल नवंबर में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने एक यात्री को 35 करोड़ रुपये मूल्य की 4.98 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था.

Read More भलेरा सहकारी समिति में बड़ी धांधली: वजन बढ़ाने के लिए धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

राज्य

अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
लखनऊ/वाराणसी/संभल। रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था...
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर
भोपाल में खनन कारोबारी पर आयकर का शिकंजा: दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद