2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, 4 जुलाई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है ईडी

2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, 4 जुलाई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है ईडी रायपुर : दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन तथा आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी के खिलाफ ईडी के वकील चार जुलाई को ईडी की विशेष अदालत में […]




2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, 4 जुलाई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है ईडी

रायपुर : दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन तथा आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी के खिलाफ ईडी के वकील चार जुलाई को ईडी की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकती हैं। पांच जुलाई को अनवर ढेबर तथा अन्य की रिमांड अवधि 60 दिन पूरी होने जा रही है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए ईडी के अफसर चार जुलाई को चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में हैं। दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले की आरोपियों के खिलाफ ईडी के वकील चार जुलाई को ईडी विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकते हैं।शराब घोटाले को लेकर ईडी के अफसरों ने अब तक जिन लोगों से पूछताछ करने के साथ बयान दर्ज किए हैं, उन लोगों के बयान को चार्जशीट में शामिल किया गया है। शराब घोटाले से जुड़े लोगों के बयान तथा उन पर लगे आरोपों के जो दस्तावेज तैयार किए हैं, वह दो हजार पेज से ज्यादा के हैं। इस लिहाज से चार जुलाई को ईडी के वकील चारों के खिलाफ कोर्ट में दो हजार पन्नों से ज्यादा की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर सकते हैं।

Read More हरियाणा IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड केस: 590 करोड़ के घोटाले में मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए शराब कारोबारी अरविंद सिंह ईडी के साथ लंबे अरसे से आंख मिचौली का खेल खेल रहे थे। अरविंद सिंह को ईडी ने उसकी मां के अंतिम संस्कार के समय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। ईडी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अरविंद सिंह फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है।

Read More सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘न्यायपालिका को बदनाम नहीं होने देंगे’, NCERT के ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर पर आपत्ति

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका