वाह एडिशनल एसपी साहब! रक्षक ही बन गए भक्षक, स्पा संचालक ने वीडियो बनाकर खोल दी वसूली की पोल

वाह एडिशनल एसपी साहब! रक्षक ही बन गए भक्षक, स्पा संचालक ने वीडियो बनाकर खोल दी वसूली की पोल

बिलासपुर। न्यायधानी में कानून के रखवाले ही अब वसूली के खेल में खिलाड़ी बन बैठे हैं। शहर के सिविल लाइन इलाके में एक पंजीकृत स्पा संचालक से अवैध वसूली का ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस महकमे की साख पर बट्टा लगा दिया है। बिलासपुर के पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर आरोप लगा है कि उन्होंने स्पा संचालक को न केवल डराया और धमकाया बल्कि उनसे मोटी रकम की मांग भी की। मामला तब गरमा गया जब स्पा संचालक ने एडिशनल एसपी का स्टिंग ऑपरेशन कर दिया और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

IMG-20260118-WA0005

वर्दी की धौंस और व्हाट्सएप कॉल से मांग रहे थे हिस्सा

Read More छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी

शिकायतकर्ता लोकेश सेन ने बिलासपुर आईजी से शिकायत की है कि उनका स्पा पूरी तरह कानूनी रूप से रजिस्टर्ड है। इसके बावजूद सिविल लाइन थाने के कुछ पुलिसकर्मी चेकिंग के नाम पर बार-बार आकर मानसिक दबाव बनाते थे और हर महीने पैसे की मांग करते थे। जब संचालक ने पैसे देने से मना किया तो कर्मचारियों और ग्राहकों के सामने उसे बेइज्जत किया जाने लगा। तंग आकर संचालक ने पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल से बात की तो साहब खुद ही वसूली पर उतर आए। संचालक ने व्हाट्सएप कॉलिंग के स्क्रीनशॉट और स्टिंग वीडियो भी साझा किए हैं जिसमें साहब की सौदेबाजी साफ नजर आ रही है।

Read More Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर

चेकिंग के नाम पर बदनामी और डराने का गंदा खेल

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कानून की कुर्सी पर बैठा एक बड़ा अफसर एक कारोबारी को अपनी उंगलियों पर नचाने की कोशिश कर रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस वालों ने चेकिंग शब्द को वसूली का नया नाम दे दिया है। रोज-रोज की इस प्रताड़ना से उसका बिजनेस चौपट हो गया और प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है। अब पीड़ित ने आईजी से गुहार लगाई है कि वर्दी की आड़ में दुकान चलाने वाले इन पुलिसवालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आम आदमी का भरोसा पुलिस पर बना रहे।

IMG-20260118-WA0008

अब जांच के नाम पर होगी खानापूर्ति या गिरेगी गाज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सवाल यह है कि अगर जिले का एडिशनल एसपी स्तर का अधिकारी ही ऐसे कामों में शामिल होगा तो छोटे पुलिसकर्मियों को कौन रोकेगा। आईजी बिलासपुर ने मामले की जांच की बात कही है लेकिन शहर में चर्चा है कि क्या बड़े साहब पर हाथ डाला जाएगा या फिर फाइलों में मामले को दबा दिया जाएगा। फिलहाल वायरल वीडियो और व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट ने पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

 

 

डिस्क्लेमर: वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की सत्यता की पुष्टि हम (नेशनल जगत विजन) नहीं करते हैं। खबर में शामिल वीडियो और स्क्रीनशॉट शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए दावों पर आधारित हैं। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Tags:

Latest News

न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना
Russia Oil Tariff: भारत पर 100% टैरिफ का खतरा फिलहाल टला, ट्रंप ने रूस से जुड़े नए प्रतिबंधों पर लगाई रोक
Jammu Kashmir Encounter: LoC के पास संदिग्ध गतिविधि दिखते ही एक्शन, कुपवाड़ा में दो आतंकी मारे गए; ऑपरेशन अब भी जारी