छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से उफनती नदी में बहकर उड़ीसा पहुंची महिला मछुआरों ने जिंदा बचाया

रायपुर।  बहुत पुरानी और मशहूर कहावत है कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’। कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ की मानसिक रोग से जूझ रही 33 साल की एक महिला के मामले में देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 साल की एक महिला को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में गुरुवार को उफनती महानदी […]

रायपुर।  बहुत पुरानी और मशहूर कहावत है कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’। कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ की मानसिक रोग से जूझ रही 33 साल की एक महिला के मामले में देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 साल की एक महिला को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में गुरुवार को उफनती महानदी से बचाया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब महिला को नदी से बचाया गया तब उसके पैरों में बेड़ियां बंधी हुई थीं। महिला जब नदी में बह रही थी तब उसकी चीखें सुनकर मछुआरों ने उसे बचाया।

‘मछुआरों ने महिला को चिल्लाते हुए सुना’

पुलिस ने बताया कि उफनती नदी से बचाई गई महिला की पहचान सरोजिनी चौहान के रूप में हुई है। यह महिला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महानदी के किनारे बसे पुराथ गांव की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि महिला को ओडिशा के झारसुगुड़ा में स्थित लखनपुर थाना क्षेत्र के पलसाडा गांव से बचाया गया। यह जगह उसके गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की चीखें सुनकर मछुआरों ने उसे बचाया। एक मछुआरे ने बताया, ‘जब हमारे दोस्त महानदी में मछलियां पकड़ रहे थे, तो उन्होंने किसी को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना।’

‘पति से अलग मायके में रह रही थी महिला’

मछुआरे ने कहा, ‘मेरे दोस्तों ने तुरंत महिला को बचाया, उसे खाना दिया और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।’ सरोजिनी के भाई उसे वापस लेने आया और उसने दावा किया कि सरोजिनी अपने पति से अलग होने के बाद उनके परिवार के साथ रह रही थी। भाई ने दावा किया, ‘वह मानसिक रोग से जूझ रही थी जिसकी वजह से हमने उसके पैर बेड़ियों से बांध दिए थे। वह किसी तरह नदी में गिर गई और बह गई।’ झारसुगुड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित पुरुषोत्तमदास ने बताया कि नदी से बचाने के बाद महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उसकी हालत ठीक है।

Read More अभनपुर मड़ई मेला बना रणक्षेत्र: चाकूबाजी और वाहन रौंदने की सनसनीखेज घटना, एक की मौत, पांच घायल, मेला परिसर में दहशत

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज