मस्तूरी में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले की गुंडा गर्दी: मंदिर स्थल विवाद पर ग्रामीणों ने की SDM से शिकायत

मस्तूरी में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले की गुंडा गर्दी: मंदिर स्थल विवाद पर ग्रामीणों ने की SDM से शिकायत

बिलासपुर, 23 जुलाई 2024: कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मस्तूरी क्षेत्र के कर्रा ग्राम पंचायत में शासकीय जमीन से निकल रही 6 लेन सड़क के निर्माण के दौरान एक प्राचीन मंदिर को शिफ्ट करने के मामले में पाटले ने विवाद खड़ा कर दिया है। 21 जुलाई को अधिकारियों […]

बिलासपुर, 23 जुलाई 2024: कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मस्तूरी क्षेत्र के कर्रा ग्राम पंचायत में शासकीय जमीन से निकल रही 6 लेन सड़क के निर्माण के दौरान एक प्राचीन मंदिर को शिफ्ट करने के मामले में पाटले ने विवाद खड़ा कर दिया है।

21 जुलाई को अधिकारियों और ग्रामीणों की सहमति से प्राचीन मंदिर और चबूतरे को शिफ्ट कर दिया गया था। इस प्रक्रिया में गांव के लोग पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इसी दौरान, टाकेश्वर पाटले अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए प्राचीन देवता धनवार बैंको को ले जाने से मना करने लगे।

ग्रामवासियों ने पाटले के इस व्यवहार का विरोध किया, जिसके बाद पाटले ने बंशीधर वर्मा और रामचरण कौशिक को देख लेने और जान से मारने की धमकी दी। जब ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध किया, तो पाटले अश्लील गाली-गलौच करते हुए वहां से चले गए और धमकी दी कि वह एक-एक को उठवा लेंगे।

Read More सियासी गलियारों में मची हलचल: सीएम साय, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली, क्या होने वाली है मंत्रिमंडल की सर्जरी ?

28 जुलाई की सुबह, गांव के लोग बैगा पूजा के लिए नए पूजा स्थल पर पहुंचे तो देखा कि देवता का 3 नग त्रिशुल और 1 नग चिमटा गायब था। जांच करने पर पता चला कि नए चबूतरे से त्रिशूल और चिमटा चोरी कर पुनः पुराने स्थल पर लगा दिए गए हैं। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

Read More रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी

ग्रामवासियों ने SDM से शिकायत की है कि यह हरकत टाकेश्वर पाटले और उनके साथियों की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाटले और उनके साथियों द्वारा गांव की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इनसे परेशान रहते हैं।

ग्राम पंचायत कर्रा के पंच और सरपंच प्रतिनिधि बंशीधर वर्मा और अन्य ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि टाकेश्वर पाटले और उनके साथियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि पाटले और उनके साथी गांव में आए दिन गुंडागर्दी करते हैं और ग्रामीणों को परेशान करते हैं।

इस विवादित मामले ने मस्तूरी क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न कर दी है। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वे इस मामले में सख्त कदम उठाएंगे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।

Tags:

Latest News

अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट
बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी
रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी
14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन
Pregnancy After 35: क्या 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें
सीजीएमएससी का गजब मैनेजमेंट: 1136 करोड़ रुपए गुम, ईंट-गारे के पैसों से खरीद लिए उपकरण
हाई कोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम से लेकर 15 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर आपराधिक मामले....
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद