टीएस सिंह देव उपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम प्रवास पर पहुंचे बेलतरा, कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में जीतने का मूलमंत्र

टीएस सिंह देव उपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम प्रवास पर पहुंचे बेलतरा, कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में जीतने का मूलमंत्र बिलासपुर : बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बेलतरा पहुंचे। जहां बूथ प्रभारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव की आरती […]

टीएस सिंह देव उपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम प्रवास पर पहुंचे बेलतरा, कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में जीतने का मूलमंत्र

बिलासपुर : बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बेलतरा पहुंचे। जहां बूथ प्रभारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव की आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बनने के पश्चात जिले में उनका यह उनका पहला कार्यक्रम रहा है।
बेलतरा में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम ग्राम बेलतरा, ग्राम पौंसरा, ग्राम सेमरा, ग्राम पंचायत जलसो, ग्राम पंचायत बैमा नंगोई में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी को राज्य व केंद्र में विजयी बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने जमीन से जुड़कर राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पिछली जीत के आंकड़े से और अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा।
अगले विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बन रही है यह आत्मविश्वास सही है। लेकिन किसी को भी कम नहीं आना चाहिए। अति आत्मविश्वास से हमें बचना है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 46 का आंकड़ा नहीं बल्कि 75 पार का आंकड़ा पार करना है। ये हम तभी कर पाएंगे जब हम अपने मतदाता भाई बहनों को अपनी सरकार का काम बताएंगे।
आयोजन के दौरान प्रदेश सचिव पंकज सिंह, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, महेंत्तर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर ग्रामीण, झगर राम सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश कौशिक, राजेंद्र साहू, संतोष दुबे, आशीष मोनू अवस्थी, राम रतन कौशिक, रितेश शर्मा, अनिल यादव, त्रिलोकी वर्मा, दिनेश साहू, मीना सूर्यवंशी हरि साहू, टीकम सिंह, अशोक शास्त्री, बुध नाथ पैगोर, दीपक नायक, सचिन धीवर, तेज सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल हुई।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज