रायपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दूसरे राज्यों से लाई गईं थी युवतियां

रायपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दूसरे राज्यों से लाई गईं थी युवतियां

रायपुर के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। यहां की महिला संचालक दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाती थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्पा से तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया। इसके साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद संचालिका फरार हो गई थी, जिसे गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में 26 मई को शहर के 80 से अधिक स्पा सेंटर्स पर एक साथ जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित लग्जरी वैलनेस सैलून एंड स्पा सेंटर की भी तलाशी ली गई। वहां पुलिस को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बुलाई गई तीन से चार लड़कियां मिलीं, जिनके जरिये यह अवैध धंधा संचालित हो रहा था।

महिला संचालक गिरफ्तार

Read More JPSC-JSSC आंदोलन के बीच राहुल गांधी की चिट्ठी से बढ़ा सियासी दबाव, हेमंत सोरेन से बोले- छात्रों के बीच जाकर सुनें बात

पूछताछ में युवतियों ने पुलिस को बताया कि उनसे जबरदस्ती देह व्यापार कराया जाता था। इस पूरे मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर की महिला संचालक पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। जांच के बाद वह फरार हो गई थी, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया और गोपनीयता नियमों का हवाला देते हुए पुलिस ने आरोपी महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

Read More सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR