कलेक्टर के नाम पर पैसे मांग रहे थे ठग , कलेक्टर ने थाने में कराया अपराध दर्ज कहा कार्यवाही करने को

कलेक्टर के नाम पर पैसे मांग रहे थे ठग , कलेक्टर ने थाने में कराया अपराध दर्ज कहा कार्यवाही करने को

कलेक्टर के नाम पर पैसे मांग रहे थे ठग , कलेक्टर ने थाने में कराया अपराध दर्ज कहा कार्यवाही करने को महासमुंद : कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर के व्हाट्सएप का क्लोन बनाकर पैसे की मांग किया जा रहा है। हद तो तब हो गई ये ना सिर्फ पैसे की डिमांड, कर रहे हैं बल्कि मोबाइल रिचार्ज […]

कलेक्टर के नाम पर पैसे मांग रहे थे ठग , कलेक्टर ने थाने में कराया अपराध दर्ज कहा कार्यवाही करने को

महासमुंद : कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर के व्हाट्सएप का क्लोन बनाकर पैसे की मांग किया जा रहा है। हद तो तब हो गई ये ना सिर्फ पैसे की डिमांड, कर रहे हैं बल्कि मोबाइल रिचार्ज कराने और अन्य तरह की सुविधाओं की भी मांग की जा रही है। इस व्हाट्सएप एकाउंट में फोटो कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर की ही लगी है, हालांकि जिस नंबर से पैसे की डिमांड हो रही है, वो नंबर कलेक्टर का नहीं है। हालांकि कई लोग ऐसे हैं, जो कलेक्टर को चेहरे से पहचानते हैं, उनका नंबर उनके पास नहीं होता, लिहाजा व्हाट्सएप मैसेज और व्हाट्सएप कॉल को वो लोग कलेक्टर का ही मैसेज मान बैठते हैं और फिर पैसे और अन्य डिमांड को पूरा कर देते हैं। इधर कलेक्टर तक जब उनकी तस्वीर लगे व्हाट्सएप अकाउंट से पैसे की मांग किये जाने की जानकारी मिली तो आनन-फानन में उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज जारी कर लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील किया है। उन्होंने साफ कहा है कि ऐसे काल या मैसेज पर किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। कलेक्टर नीलेश की शिकायत पर अपराध दर्ज कर इस मामले में साइबर सेल जांच कर रही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप मैसेज के जरिये लोगों को ठगने की खूब शिकायत हो रही है। अब जिस तरह से ये ठग गैंग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना साध रहे हैं, वो काफी परेशानी बढाने वाला है।

Tags:

Latest News

NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'
कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ
रायपुर डेयरी कॉलेज: 6 साल का इंतजार होगा खत्म, अगस्त में शुरू होगा शैक्षणिक डेयरी प्लांट; पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी