एनजीटी ने रिपोर्ट सौंपने दिए तीन हफ्ते का समय, दोबारा  पहुंची टीम

एनजीटी ने रिपोर्ट सौंपने दिए तीन हफ्ते का समय, दोबारा  पहुंची टीम

एनजीटी ने रिपोर्ट सौंपने दिए तीन हफ्ते का समय, दोबारा  पहुंची टीम पर्यावरण मित्र संस्था की ओर से उद्योगों से हो रहे प्रदूषण की शिकायत, दो दिन से रायगढ़ का निरीक्षण कर रही कमेटी रायगढ़, : उद्योगों में कुल भूमि का 33 प्रतिशत खाली छोडक़र हरियाली विकसित करने की शर्त ही उघोग लगाने का लायसेंस […]

एनजीटी ने रिपोर्ट सौंपने दिए तीन हफ्ते का समय, दोबारा  पहुंची टीम

पर्यावरण मित्र संस्था की ओर से उद्योगों से हो रहे प्रदूषण की शिकायत, दो दिन से रायगढ़ का निरीक्षण कर रही कमेटी

रायगढ़, : उद्योगों में कुल भूमि का 33 प्रतिशत खाली छोडक़र हरियाली विकसित करने की शर्त ही उघोग लगाने का लायसेंस और परमिशन सरकार से मिली है जिसका पालन ही नहीं किया गया है। वहीं प्लांटों से निकल रहे फ्लाई एश और स्लैग से जिले में प्रदूषण फैल रहा है। इसकी शिकायत एनजीटी से की गई तो जांच हेतु एक ज्वाइंट कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने रिपोर्ट जमा करने के लिए समय मांगा। एनजीटी ने तीन हफ्ते का समय दिया है जिसके बाद कमेटी बचे हुए उद्योगों की जांच करने पहुंची है। पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से रायगढ़ में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर लिखित शिकायत की थी। उन्होंने प्रदूषण फैलाने, गलत ईआईए रिपोर्ट पेश कर जनसुनवाई कराने, 33 प्रतिशत क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट विकसित न करने और कृषि भूमि व जंगल के बीच फ्लाई एश की अवैध डंपिंग करने विषय उठाया है।

Read More नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!

एनजीटी ने पर्यावरण मंत्रालय छग, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, छग पर्यावरण संरक्षण मंडल और जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों की टीम का गठन कर शिकायत के बिंदुओं पर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। इसी के परिपालन में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तीन दिनों तक रायगढ़ का दौरा किया था। शिव शक्ति स्टील, मां शाकम्भरी स्टील, मां मंगला इस्पात, महावीर कोल एवं पावर लिमिटेड, एनटीपीसी लारा, नवदुर्गा फ्यूल्स, बीएस इस्पात, श्याम इस्पात, अडाणी पावर, अंजनी स्टील, स्केनिया स्टील, रायगढ़ इस्पात, सेलेनो स्टील आदि का निरीक्षण किया गया था। लेकिन बाकी उद्योगों का निरीक्षण नहीं हो सका था। ज्वाइंट कमेटी ने एनजीटी में 4 नवंबर के पहले रिपोर्ट दाखिल नहीं की। उन्होंने कुछ और समय की मांग की। एनजीटी ने 4 नवंबर की सुनवाई में तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। इसके बाद ज्वाइंट टीम दोबारा रायगढ़ पहुंची है। दो दिनों से बचे हुए सभी उद्योगों की जांच की जा रही है।

Read More सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद

डेढ़ करोड़ टन से ज्यादा निकल रहा फ्लाई एश

रायगढ़ में प्रदूषण का प्रमुख कारण फ्लाई एश और सडक़ों पर फैली कोल डस्ट है। जिले में प्रतिवर्ष करीब 1.52 करोड़ टन एश उत्सर्जित हो रहा है। इसका यूटीलाइजेशन नहीं किया जाता, बल्कि डिस्पोजल होता है। फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग होती है। ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए उद्योगों को 33 प्रतिशत जमीन छोड़ी जानी है लेकिन ऐसा कोई भी नहीं करता। बजरंग अग्रवाल ने उद्योगों से निकलने वाली फ्लाई एश की 10 साल की ऑडिट किए जाने की मांग की है। उन्होंने सभी उद्योगों की 33 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी जाने वाली भूमि का सीमांकन करने की भी मांग की गई है। सडक़ खराब होने के कारण कोल डस्ट उडक़र घरों के अंदर पहुंच रहा है।

तीन हफ्ते में रिपोर्ट या एनजीटी के सामने होंगे हाजिर

4 नवंबर को सुनवाई के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जांच कमेटी को तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मंजूर किया है। इस अवधि में अगर रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई तो कमेटी सदस्यों को 25 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में वर्चुअली उपस्थित होना पड़ेगा। इसके बाद टीम जांच के लिए रायगढ़ पहुंची है। सभी उद्योगों की जांच कर रिपोर्ट बनाई जाएगी।

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...