छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी NSUI नेता जो अपने आप को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भतीजा की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पाई है, क्या उसके रसूक और पावर से पुलिस गिरफ्तार करने से डर रही है?

रायपुर : एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव निखिल बघेल के खिलाफ बीबीए की एक छात्रा ने डीडीनगर थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता के मेडिकल के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है लेकिन लगभग दो ह ते बाद भी आरोपी की गिर तारी नहीं हुई है। पीडि़ता आरोपी की […]

रायपुर : एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव निखिल बघेल के खिलाफ बीबीए की एक छात्रा ने डीडीनगर थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता के मेडिकल के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है लेकिन लगभग दो ह ते बाद भी आरोपी की गिर तारी नहीं हुई है। पीडि़ता आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चक्कर लगा रही है। पीडि़ता ने आईजी-एसपी सहित वरिष्ठ मंत्री से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीडि़ता का आरोप है कि थाना पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। यही कारण है कि आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों में दबिश तक नहीं दी जा रही है। घटना के संबंध में बीबीए व नीट की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने बताया कि डेढ़ माह पहले चंगोराभाठा निवासी निखिल बघेल से उसका इंस्टाग्राम पर परिचय हुआ। छात्रा रोज सुबह बीफिट जिम जाती थी।

निखिल ने भी अपना जिम बदल लिया। एक फरवरी को वह वाट्सएप पर मैसेज कर मिलने की जिद करने लगा। देर शाम 7.20 बजे निखिल ने फोन करके जिम के नीचे खड़े होने की बात कहकर वहां आने को कहा। वहां आने पर उसने सुंदरनगर में खुद के कैफे में चलकर बात करने को कहा। छात्रा उसकी बातों में आकर बाइक पर बैठ गई। इसके बाद निखिल ने कैफे के बजाय घर चलने की जिद पकड़ ली। घर ले जाकर कहा कि मम्मी घर में है, तुम अंदर जाओ। फिर निखिल अंदर किचन में चाय बनाने आ गया। इस दौरान उसने कहा कि मम्मी आती ही होगी, शादी के कपड़े लेने गई है। इसके बाद उसने उठाकर बेडरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। निखिल ने बाद में शादी करने का वादा भीकिया। कुछ देर बाद वापस जिम के पास मुझे छोड़कर वह चला गया।

पिछले साल डाक्टर के खिलाफ दर्ज कराया था केस पीडि़त छात्रा पिछले साल जून में एक निजी अस्पताल के डाक्टर रितेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस टिकरापारा थाने में दर्ज करा चुकी है। पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपित की गिर तारी होगी। पीडिता ने ब्लैकमेल करने के आरोप को गलत बताया आरोपी निखिल बघेल ने डीडीनगर थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर छात्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उसका कहना है कि छात्रा ने ब्रेकअप होने की बात कहकर मिलने को बुलाया फिर शादी करने का प्रस्ताव दिया। उसने मना किया तो बदनाम करने की धमकी देने लगी। यही नहीं, किसी महिला से फोन करवाकर घर व कैफे आकर बदनाम करने को भी धमकाया। पीडि़ता ने इन आरोप को गलत बताया, जबकि आरोपी ने ही उसे मुंह बंद रखने और अपने रसूख का डर दिखा धमकाया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी निखिल का पूर्व आरोपी रितेश कुमार से संपर्क हो सकता है क्योंकि दोनो ही एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं और रितेश के कहने पर ही उसने उसका यौन उत्पीडऩ किया है। खुद को बताता था पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भतीजा पीडि़ता के अनुसार आरोपी निखिल बघेल खुद को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भतीजा बताता था। उसके इंटरनेट मीडिया में कई बहुप्रसारित फोटो में पूर्व सीएम भूपेश बघेल जहां कैफे का शुभारंभ करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं छात्र नेता जो अपने आप को मुख्यमंत्री के भतीजे बता रहा है उसे जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

Read More मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: तेहरान पर इजरायली मिसाइल हमले, ईरान का पलटवार, शुरू हुआ जंग का 'नया फेज'

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार, थाने से भी फरार

राज्य

मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी मरीज...
Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी