नौ दिन के भीतर दूसरी बार दुकान पहुंचे बदमाशों ने शटर तोड़ किया खाक

नौ दिन के भीतर दूसरी बार दुकान पहुंचे बदमाशों ने शटर तोड़ किया खाक

अंबिकापुर; अंबिकापुर शहर के अग्रसेन वार्ड स्थित एक सौंदर्य प्रसाधन की कॉस्मेटिक दुकान में अज्ञात नकाबपोश के द्वारा पिछले नौ दिनों के भीतर दूसरी बार धावा बोल शटर उखाड़ बचे खुचे सामान सहित सारा दुकान खाक कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। यह घटना सीसी टीवी फुटेज में कैद हुई है जिसमें नजर आ […]

अंबिकापुर; अंबिकापुर शहर के अग्रसेन वार्ड स्थित एक सौंदर्य प्रसाधन की कॉस्मेटिक दुकान में अज्ञात नकाबपोश के द्वारा पिछले नौ दिनों के भीतर दूसरी बार धावा बोल शटर उखाड़ बचे खुचे सामान सहित सारा दुकान खाक कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। यह घटना सीसी टीवी फुटेज में कैद हुई है जिसमें नजर आ रहा है कि गुरुवार की रात करीब दो बजे एक नकाबपोश सीढी लेकर दुकान की ओर जाता है और थोड़ी ही देर में अनाचक आग की रौशनी दुकान से लेकर सड़क तक फैल जाती है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः बदमाश के द्वारा पेट्रोल बम अथवा अन्य विस्पोटक का उपयोग किया गया होगा। सीसी कैमरे में नकाबपोश जिह सीढ़ी के साथ नजर आ रहा है। वह सीढ़ी दुकान में टीका कर खड़ी मिली। शटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था।

 

Read More नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि पूर्व में जिस तरीके से आग लगाया गया था उसी तरीके से डीजल उड़ेल आग लगाई होगी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में मां सर्वेश्वरी सौंदर्य प्रसाधन दुकान के संचालक प्रकाश चंद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने उन्हें दुकान में आग लगे होने की जानकारी दी। खबर पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित व्यवसायी प्रकाशचंद पांडेय ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के द्वारा दुकान के शटर को भी – बूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। आगजनी से फर्निचर – के साथ सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं भवन को भी व्यापक क्षति पहुंची है। लकड़ी काउंटर भी राख में तब्दील हो गया था जबकि उसमें रखा फुटकर रकम भी जल गया और सिक्का काले और गलने के समान हो गए।

Read More बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

25 दिसंबर को भी लगाई थी आग

पीड़ित व्यवसायी प्रकाशचंद पांडेय ने बताया कि पूर्व में अज्ञात तत्वों के द्वारा दुकान में डीजल उड़ेल मशाल से आग लगाई गई थी। शटर के बाद कांच की दीवार लगाई गई थी जिसके चलते मशाल कांच की दीवार और शटर के बीच गिरा था। आग से कांच की दीवार के साथ सामने रखे सामान खाक हो गए थे जबकि धुआं से दुकान काला हो गया था। भीतर रखे सामानों को कम क्षति पहुंची थी। घटना की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के साथ सीसी टीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया था इसके बाद भी पुलिस न तो बदमाशों का सुराग लगा पाई और न ही एफआईआर दर्ज किया गया था। जिससे बदमाशों का हौसला बढ़ा और उन्होंने दूसरी बार वारदात को अंजाम दे सारा दुकान खाक कर दिया।

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...