ईडी के छापे के बाद से निगम कमिश्नर हुए चंपत,साहब के लापता होने से निगम का काम हो रहे है प्रभावित,साहब को वापस लाने में लिए भाजपाइयों ने पुलिस को सौपा ज्ञापन….

ईडी के छापे के बाद से निगम कमिश्नर हुए चंपत,साहब के लापता होने से निगम का काम हो रहे है प्रभावित,साहब को वापस लाने में लिए भाजपाइयों ने पुलिस को सौपा ज्ञापन…. रायपुर : छत्तीसगढ़ में ईडी की बढ़ती कार्यवाही को लेकर प्रदेश में आज कल हर जगह चर्चा बनी हुई है। कोरबा में ईडी […]

ईडी के छापे के बाद से निगम कमिश्नर हुए चंपत,साहब के लापता होने से निगम का काम हो रहे है प्रभावित,साहब को वापस लाने में लिए भाजपाइयों ने पुलिस को सौपा ज्ञापन….

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ईडी की बढ़ती कार्यवाही को लेकर प्रदेश में आज कल हर जगह चर्चा बनी हुई है। कोरबा में ईडी के दबिश के बाद नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे लापता हो चुके हैं। कमिश्नर साहब कहा चंपत हुए है इसकी किसी को जानकारी नही है।कमिश्नर प्रभाकर पांडे इसके पहले बिलासपुर नगर निगम और अम्बिकापुर नगर निगम में भी पदस्थ रह चुके है।इनके बारे में कहा जाता है कि अपने उच्च अधिकारियों को साटने में महारत हासिल है।अपने जिले के कलेक्टरों को भी पांडे साहब खुश रखते थे।सूत्रों के अनुसार ईडी की इस जांच में कइयों की कहानियां खुलकर आएगी।

कोरबा नगर निगम में विपक्षी पार्षदों ने गुरुवार को सिविल लाइन थाने में ज्ञापन सौंपकर आयुक्त प्रभाकर पांडे को लाने की मांग की है। भाजपा के पार्षदों का कहना था कि एक सप्ताह से अधिक समय से आयुक्त पांडे की कोई खोज खबर नहीं है।नियमतः छुट्टी में जाने से पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिले के कलेक्टर को सूचना देते हुए अपने विभाग में किसी अन्य अधिकारी को चार्ज देने के बाद ही जाते हैं।पर कोरबा निगम का हाल बेहाल सा हो गया है। पिछले शुक्रवार को आयुक्त प्रभाकर पांडे के बंगले में दबिश दी थी, सुबह से रात 11:00 बजे तक बंगले में ईडी की पूरी जमी हुई थी लेकिन इस बीच आयुक्त पांडे बंगले में नहीं लौटे थे।

Read More Big Breaking: पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सूचना आयुक्त, दो सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति

सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि उनको पहले से ईडी की दबिश की जानकारी मिल चुकी थी इस कारण से आयुक्त प्रभाकर पांडे अपने मोबाइल को बंद करके लापता हो गए थे।कोरबा से बाहर जाने की कोई भी सूचना जिला प्रशासन निगम के अफसरों को प्रभाकर पांडे ने नहीं दी है।इस मामले पर विपक्ष में बैठी भाजपा भी चुटकी लेने का मौका नही छोड़ रही है।

Read More CG Naxal Surrender News: 1.19 करोड़ के इनामी 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 18 महिला नक्सली भी शामिल

भाजपा के पार्षदों का कहना है कि आयुक्त के गायब रहने से निगम के सारे कामकाज प्रभावित हो रहे हैं हर महीने के आखिरी सप्ताह में ठेकेदारों के भुगतान और कर्मियों के वेतन के लिए चेक कमिश्नर को ही जारी करना होता है क्योंकि निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे के पास ही डीडीए का अधिकार है इन चेको पर हस्ताक्षर नहीं होने से सभी काम रुक गए हैं और इन सभी का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।कोरबा नगर निगम के पार्षदों ने पुलिस प्रशासन से आयुक्त प्रभाकर पांडे को जल्द से जल्द लाने की विनती की है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला