गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, दर्शक दीर्घा में बैठेंगे मोदी के छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि और एक मात्र केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक

गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, दर्शक दीर्घा में बैठेंगे मोदी के छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि और एक मात्र केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक

गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, दर्शक दीर्घा में बैठेंगे मोदी के छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि और एक मात्र केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक बिलासपुर :  सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, PWD मंत्री अरुण साव और जिले के किसी भी विधायकों को अतिथि नहीं बनाया […]

गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, दर्शक दीर्घा में बैठेंगे मोदी के छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि और एक मात्र केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक

बिलासपुर :  सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, PWD मंत्री अरुण साव और जिले के किसी भी विधायकों को अतिथि नहीं बनाया गया है। यूनिवर्सिटी ने उन्हें निमंत्रण जरूर दिया है लेकिन मंच में जगह नहीं मिलेगी। माना जा रहा है कि दर्शक दीर्घा के प्रथम पंक्ति में उनके बैठने की व्यवस्था होगी।

गुरुघसीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर का 11वां दीक्षांत समारोह 15 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारी कैंपस में जोरशोर से की जा रही है। समारोह में देश के उप राष्ट्रपति जगदीश धनकड़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे है। इस बीच दीक्षांत समारोह का कार्ड छपकर आ गया है और अतिथियों को बांट भी दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से जो कार्ड बांटा गया है उसके अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीश धनकड़ मुख्य अतिथि है, तो राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अतुल कोठारी, टी जी सीताराम विशिष्ठ अतिथि रहेंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो आलोक कुमार चक्रवाल होंगे। इस पूरे समारोह की सबसे खास बात ये है कि प्रदेश सरकार के किसी भी मंत्री को अतिथि नहीं बनाया गया है। और तो और छत्तीसगढ़ प्रदेश से एकमात्र केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को भी अतिथि नहीं बनाया गया है। अब मंत्रियों को अतिथि नहीं बनाया गया है तो यूनिवर्सिटी में विधायकों की क्या बखत होगी इसकी कल्पना की जा सकती है। यूनिवर्सिटी ने जब इन्हें अतिथि नहीं बनाया है तो मंच देने का सवाल ही नहीं उठता। मतलब साफ है कि केंद्रीय तोखन साहू, प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन व PWD मंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, ठाकुर धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला और दिलीप लहरिया को मंच में स्थान नहीं मिलने वाला है। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इन सभी को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। यूनिवर्सिटी के विश्वस्त सूत्रों की माने तो इन सभी को दर्शक दीर्घा की सबसे पहली पंक्ति में बैठाया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्रियों को क्यों अतिथि नहीं बनाया है ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन उप राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए इनकी उपस्थिति जरूरी है। अगर प्रोटोकॉल जरूरी नही होता तो शायद कोई उपस्थित नहीं रहते।

Read More बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...