मशहूर डाक्टर पर रेप का आरोप शिकायत कर्ता ने कहा एक बार नहीं कई बार कर चुके हैं

अहमदाबाद : गुजरात के खेड़ा में चर्चित डॉक्टर अजय वाला पर एक महिला ने बार-बार रेप करने का आरोप लगाया है. डॉक्टर पर आरोप है कि वह अपनी से आधी उम्र की लड़की से कई बार रेप कर चुके हैं. यह जानकर खेड़ा जिले के दूसरे डॉक्टर हैरान हैं. 52 साल के डॉ. अजय वाला […]

अहमदाबाद : गुजरात के खेड़ा में चर्चित डॉक्टर अजय वाला पर एक महिला ने बार-बार रेप करने का आरोप लगाया है. डॉक्टर पर आरोप है कि वह अपनी से आधी उम्र की लड़की से कई बार रेप कर चुके हैं. यह जानकर खेड़ा जिले के दूसरे डॉक्टर हैरान हैं. 52 साल के डॉ. अजय वाला डाकोर उप-जिला अस्पताल के अधीक्षक हैं. शिकायतकर्ता अस्पताल में अप्रेंटिस चिकित्सक है. डाकोर पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उसे सरकारी नौकरी और शादी का झांसा दे रहा था. खेड़ा जिले के डाकोर सब-डिस्टिक अस्पताल में महिला डॉक्टर इंटर्नशिप कर रही थी, वहीं पर डॉ. अजय वाला सरकारी डॉक्टर हैं और पिछले 7 साल से भी ज्यादा समय से यहां पर नौकरी कर रहे हैं. महिला डॉक्टर ने डाकोर पुलिस थाने में सब-डिस्टिक अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ अजय.के.वाला के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि सीएससी क्वार्टर्स में और अपने ऑफिस में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया.महिला डॉक्टर की शादी होने के बावजूद डॉ. अजय ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए, हद तब हो गई जब आरोपी डॉक्टर पीड़िता को तलाक लेने की कहने लगा. डॉक्टर अजय वाला से तंग आकर महिला डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने भी इस डॉक्टर के सामने आईपीसी धारा 376(2)e,376(2)n, और 506 के तहत मामला दर्ज किया है. इस घटना को लेकर डाकोर पुलिस थाने के पीएसआई डी.आर.बारीया ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अजय गुजरात के आनंद में रहते हैं और 7- 8 साल से डाकोर के सरकारी अस्पताल में सुपरिटेंडेंट डॉक्टर के पद पर कार्य कर रहे हैं और शादीशुदा हैं. फिलहाल महिला डॉक्टर की फरियाद के आधार पर डॉ अजय वाला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है

Tags:

Latest News

'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त 'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त
Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त
CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"
Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में
Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी
Bilaspur Electricity Scam: फर्जी अटेंडेंस से 93 लाख का भुगतान! जांच पूरी, मगर 8 माह से रिपोर्ट पेंडिंग
Jagdalpur Central Jail Wedding: अदालत की अनुमति से जेल में रची गई शादी, 15 साल बाद बना सेंट्रल जेल विवाह का साक्षी
Cancer Treatment Fraud: 'चमत्कारी इलाज' के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगी, टीवी विज्ञापन से शुरू हुआ पूरा खेल
Maharashtra TET Paper Leak: बिहार से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड बृजेंद्र गुप्ता, कई राज्यों में फैला था पेपर लीक सिंडिकेट