छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री की पत्नी का बड़ा कारनामा, EWS की 15 हजार वर्ग फीट जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर बना लिया है,भवन और आलीशान गार्ड

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री की पत्नी का बड़ा कारनामा, EWS की 15 हजार वर्ग फीट जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर बना लिया है,भवन और आलीशान गार्डन रायपुर : पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शकुन डहरिया ने शताब्दी नगर में एक नहीं दो जगह कब्जा कर […]

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री की पत्नी का बड़ा कारनामा, EWS की 15 हजार वर्ग फीट जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर बना लिया है,भवन और आलीशान गार्डन

रायपुर : पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शकुन डहरिया ने शताब्दी नगर में एक नहीं दो जगह कब्जा कर रखा था। EWS की लगभग 15 हजार वर्ग फीट जमीन पर आलीशान गार्डन और भवन तान दिया है। वहीं अटल आवास के मकानों को तोड़कर बनाया समिति के लिए भवन बनाया गया है। भवन और गार्डन बनाने पर निगम, स्मार्ट सिटी और शासन का करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

वहीं अब पूर्व मंत्री शिव डहरिया और उनकी पत्नी को बड़ा झटका नगर निगम ने भी दिया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया को नगर निगम से नोटिस मिला है। उन्हे 72 घंटे के भीतर भवन को कब्जा मुक्त करने का नोटिस दिया गया है। बता दें कि पूर्व मंत्री की पत्नी शकुन डहरिया राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष हैं।

Read More चारभाठा धान केंद्र का बड़ा खुलासा: अमित जोगी बोले- VIP मुसवे सरकार में बैठे हैं! देखे वीडियो…

निगम ने भवन में समिति के आधिपत्य को विधि विरुद्ध बताया है। नोटिस में कहा कि राजश्री सद्भावना समिति को आधिपत्य नहीं दिया गया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया के दावे को निगम के नोटिस ने खारिज कर दिया है। शिव डहरिया ने MIC से स्वीकृति मिलने का दावा किया है। जबकि प्रस्ताव सामान्य सभा से पारित नहीं हुआ था।

Read More ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग

वहीं अवैध कब्जे के आरोप को लेकर पूर्व मंत्री डहरिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि MIC से भवन की स्वीकृति मिली है। डहरिया ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को टारगेट किया जा रहा है। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान शिव डहरिया आबंटन पत्र नहीं दिखा पाए। ढाई करोड़ रुपए खर्च को लेकर भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा होगी कार्रवाई

पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर सामुदायिक भवन को लेकर लगे आरोपों पर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बयान सामने आया है। किरण सिंह देव ने कहा कि कमजोर वर्ग की जमीन का दुरुपयोग करना बड़ी निंदनीय बात है। इतने बड़े पदों में और जिम्मेदारियां में रहते हुए ऐसे कार्य हुए निश्चित रूप से निंदनीय है। विधिवत रूप से जो भी होगा वो कार्यवाही की जाएगी।
कब्जे के इस मामले को लेकर नगर निगम की दो दिवसीय बजट बैठक में भाजपा ने खुलासा कर हंगामा खड़ा किया गया था। मामले को भारी पड़ता देख महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर निगम प्रशासन ने आज सभा समाप्ति के बाद शकुन डहरिया को 72 घंटे के भीतर कब्जा खाली करने कहा है। इस कब्जे पर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने तंज कसते हुए कहा कि कमजोर वर्ग की जमीन का दुरुपयोग करना बड़ी निंदनीय बात है। इतने बड़े पद और जिम्मेदारियों के बावजूद ऐसे कार्य हुए है, जो कि निश्चित रूप से निंदनीय है। इस पर विधिवत रूप से जो भी फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व में शिव डहरिया सरकारी बंगले से सामान गायब करने के आरोपों पर चुटकी लेते हुए भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि उन्हें अब इसकी आदत पड़ गई है। इन लोगो को ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस मामले पर संज्ञान लेकर विधिवत कार्रवाई होनी चाहिए।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज