भारत के कानून के हिसाब से काम करेंगे… ग्रोक पर X ने मानी गलती, 600 से ज्यादा अकाउंट किए डिलीट

भारत के कानून के हिसाब से काम करेंगे… ग्रोक पर X ने मानी गलती, 600 से ज्यादा अकाउंट किए डिलीट

X Grok Controversy: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने Grok AI से जुड़े अश्लील कंटेंट विवाद पर अपनी गलती स्वीकार कर ली है. कंपनी ने भारत सरकार को भरोसा दिया है कि वह भारतीय कानूनों के अनुसार काम करेगी. इसके अलावा कंपनी ने इस मामले में करीब 3,500 पोस्ट ब्लॉक किए हैं और 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट किए हैं. सरकार की सख्ती के बाद X ने कंटेंट मॉडरेशन को और मजबूत करने का वादा किया है. यह कदम ऑनलाइन अश्लीलता और महिलाओं को निशाना बनाए जाने के मामलों पर बढ़ती चिंता के बीच उठाया गया है.

Grok विवाद में क्या हुआ
भारत सरकार ने हाल ही में X के AI टूल Grok के जरिए अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट फैलने पर गंभीर चिंता जताई थी. सरकारी एजेंसियों का कहना था कि Grok का इस्तेमाल न सिर्फ फेक प्रोफाइल बनाने में, बल्कि महिलाओं को परेशान करने और उन्हें ऑनलाइन निशाना बनाने में भी हो रहा था. इसमें इमेज एडिटिंग, सिंथेटिक कंटेंट और गलत प्रॉम्प्ट्स के जरिए महिलाओं की तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग किया जा रहा था. इसी को लेकर सरकार ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और एक्स से रिपोर्ट मांगी थी.

कितनी पोस्ट और अकाउंट पर गिरी गाज
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में X ने करीब 3,500 आपत्तिजनक पोस्ट को ब्लॉक किया है. इसके साथ ही 600 से ज्यादा ऐसे अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है, जो अश्लील या गैरकानूनी कंटेंट फैलाने में शामिल पाए गए थे. X ने सरकार को बताया है कि आगे से इस तरह के कंटेंट को रोकने के लिए उसके सिस्टम और मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि अब ऐसे कंटेंट को ज्यादा तेजी से पहचानकर हटाया जाएगा.

Read More Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत

अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ
2 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने X को आदेश दिया था कि वह Grok से जुड़े सभी अश्लील, भद्दे और गैरकानूनी कंटेंट को तुरंत हटाए. मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि ऐसा न करने पर IT एक्ट और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी. X को 72 घंटे के भीतर एक विस्तृत Action Taken Report देने को कहा गया था, जिसमें तकनीकी और प्रशासनिक कदमों की जानकारी देनी थी. 8 जनवरी को X ने अपनी रिपोर्ट दी, जिसे सरकार ने विस्तार से भरा हुआ लेकिन पर्याप्त नहीं बताया. इसके बाद एक्स को 72 घंटे का समय और दिया गया था.

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

कंटेंट मॉडरेशन में आगे क्या बदलेगा
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, X ने यह भरोसा दिया है कि वह भारतीय नियमों के तहत कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम को और सख्त करेगा. कंपनी ने कहा है कि अब आपत्तिजनक कंटेंट, यूजर्स और अकाउंट्स पर जल्दी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अनिवार्य रिपोर्टिंग और निगरानी के लिए बेहतर सिस्टम बनाए जाएंगे.

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी