WhatsApp में जल्द आ सकता है ये नया फीचर, चल रही है टेस्टिंग

WhatsApp में जल्द आ सकता है ये नया फीचर, चल रही है टेस्टिंग

नई दिल्ली। WhatsApp iOS के लिए कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो चैनल एडमिन को अपने ऑडियंस और एंगेजमेंट को बढ़ाने में मदद करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से जल्द ही एडमिन को अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ सीधे इनवाइट लिंक शेयर करने की सुविधा मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और TestFlight बीटा प्रोग्राम के जरिए कुछ iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडमिन एक बार में 64 यूजर्स को चैनल के बारे में नोटिफाई कर पाएंगे। कहा जा रहा है कि इनविटेशन में एक एक्शन बटन होगा जो चैनल का प्रीव्यू दिखाएगा।

WhatsApp iOS 25.37.10.74 के लिए बीटा में नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है
WhatsApp फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नया फीचर डेवलप कर रहा है जो WhatsApp ग्रुप एडमिन को अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ चैनल इनवाइट शेयर करने की सुविधा देगा। मिली जानकारी के मुताबिक ये फीचर iOS के लिए 25.37.10.74 बीटा वर्जन के साथ TestFlight बीटा प्रोग्राम के जरिए रोल आउट किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले दिनों में और डिवाइस तक पहुंचेगा।

WhatsApp iOS पर बीटा टेस्टर्स अब कथित तौर पर चैनल इन्फॉर्मेशन पेज से सीधे फॉलोअर्स को इनवाइट कर सकते हैं। एडमिन एक बार में 64 कॉन्टैक्ट्स तक चुन सकते हैं, और WhatsApp ऑटोमैटिकली एक इनविटेशन मैसेज जेनरेट करेगा, जिसमें चैनल का तुरंत प्रीव्यू और फॉलो करने के लिए एक बटन शामिल होगा।

Read More Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp स्पैम डिटेक्शन से बचने के लिए एक टेम्पररी ब्रॉडकास्ट लिस्ट का इस्तेमाल करता है। इसलिए, जिन लोगों ने एडमिन का नंबर सेव किया है, उन्हें मैसेज मिलेगा। चैनल इनविटेशन फीचर सबसे पहले Android बीटा 2.26.1.8 अपडेट में पेश किया गया था।

Read More Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स

इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में WhatsApp स्टेटस अपडेट में ads को एक्सपांड किया है। साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी क्विक एक्सेस के लिए रिएक्शन ट्रे में डिफॉल्ट इमोजी के सेट में नए इमोजी लाने पर भी काम कर रही है। कंपनी WhatsApp के मौजूदा लिंक्ड डिवाइस मेनू के अंदर पेरिफेरल्स लिस्ट पर भी काम कर रही है।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण