Oppo मिड रेंज में लॉन्च करेगा 200MP कैमरा वाला फोन, जानें क्या होगा खास

Oppo मिड रेंज में लॉन्च करेगा 200MP कैमरा वाला फोन, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली। Oppo भारत में जल्द ही हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स वाला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह फोन Reno 15 Pro Mini नाम से एंट्री करेगा। इस फोन के लॉन्च से ठीक पहले इसके बारे में काफी जानकारी सामने आ चुकी है। यह फोन मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च होगा। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग फोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo Reno 15 Pro Mini में क्या होगा खास?
टिपस्टर Debayan Roy ने ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन Reno 15 Pro Mini को लेकर डिटेल शेयर की है। इस फोन का मॉडल नंबर CPH2813 है। इसमें 6.32-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूश 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। रिपोर्ट्स की मानें यह फोन MediaTek Dimensity 8450 चिप के साथ लॉन्च होगा। यह फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट लॉन्च किया जाएगा।

कैमरा स्पेक्स की बात करें तो अपकमिंग Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ओप्पो के इस अपकमिंग फोन की बैटरी डिटेल्स सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन ग्लेशियर व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। फोन कब तक लॉन्च होगा इसे लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच