OnePlus 15 Launch: पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ ये फोन, iPhone 17 से है इतना सस्ता

वनप्लस 15 का इंतजार खत्म हो चुका है, चीनी मार्केट में उतारे जाने के बाद अब कंपनी ने प्रीमियम फीचर्स से लैस इस फ्लैगशिप फोन को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट में क्वालकॉम कंपनी का फ्लैगशिप प्रोसेसर, 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 7300 एमएएच की दमदार बैटरी और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं.

वनप्लस ने इस बात की घोषणा की है कि ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में मिलने वाले IP68 रेटिंग के अलावा वनप्लस 15 में IP69K रेटिंग भी मिलती है. IP69K रेटिंग का मतलब है कि यह फोन किसी भी दिशा से आने वाले ठंडे और गर्म हाई प्रेशर वाले पानी के जेट को आसानी से झेल सकता है. इसे 30 मिनट तक 2 मीटर तक पानी में पूरी तरह से रखा जा सकता है.

इस फोन में कई एआई फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि प्लस माइंड, एआई रिकॉर्डर, गूगल जेमिनी एआई, एआई स्कैन और एआई प्लेलैब आदि. आइए जानते हैं कि इस फोन के कितने वेरिएंट्स उतारे गए हैं, फोन की कीमत कितनी है, सेल कब से शुरू होगी और इस फोन में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं?

Read More Noise Airwave Max 6: 120 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुए ये हेडफोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

OnePlus 15 Price in India
वनप्लस 15 के दो वेरिएंट्स उतारे गए हैं, 12 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 72999 रुपए और 16 जीबी रैम/512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए तय की गई है. बिक्री की बात करें तो इस फोन की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा Amazon पर आज (13 नवंबर) रात 8 बजे से खरीद हो जाएगी. अगर आप एचडीएफसी बैंक कार्ड से इस फोन को खरीदेंगे तो छूट के बाद 256 जीबी वेरिएंट 68,999 रुपए और 512 जीबी वेरिएंट 75999 रुपए का पड़ेगा.

Read More Realme Narzo Power 5G: आ रहा 10001mAh बैटरी वाला सबसे पतला फोन, इस तारीख को होगा लॉन्च

OnePlus 15 Alternatives
मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में ये फोन iPhone 17 (कीमत 82,999 रुपए), Google Pixel 10 (कीमत 79,999 रुपए), Samsung Galaxy Z Flip 6 5G (कीमत 77,990 रुपए) जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा. वनप्लस 15 का 256 जीबी वेरिएंट आईफोन 17 के 256 जीबी वेरिएंट की तुलना 10 हजार रुपए सस्ता है.

OnePlus 15 Specifications
डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम: ऑक्सीजन ओएस16 पर काम करने वाले इस फोन में 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच क्वाड एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. ये फोन 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3200 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और सन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है, इस तकनीक की मदद से आप डायरेक्ट सनलाइन में स्क्रीन को आसानी से देख सकते हैं.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, साथ में बेहतर ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 840 जीपीयू दिया गया है.
कैमरा: डिटेलमैक्स इंजन के साथ इस वनप्लस फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है. रियर में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल Sony IMX709 कैमरा सेंसर मिलेगा.
बैटरी: 7300 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 120 वॉट सुपरवूक वायर्ड चार्ज और 50 वॉट वायरलेस एयरचार्ज सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि ये फोन केवल 39 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक फुल चार्ज हो जाता है.

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका