Google AI Threat Defense: साइबर अटैक रोकने के लिए गूगल का नया AI टूल, जानिए कैसे करता है काम

Google AI Threat Defense: साइबर अटैक रोकने के लिए गूगल का नया AI टूल, जानिए कैसे करता है काम

Google ने बढ़ते साइबर खतरों और AI आधारित हैकिंग को देखते हुए अपना नया साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म Google AI Threat Defense पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह AI-पावर्ड सिक्योरिटी सिस्टम संगठनों को साइबर हमलों का पहले से पता लगाने और बड़े नुकसान से बचाने में मदद करेगा।

गूगल के मुताबिक, AI Threat Defense एक ऐसा स्मार्ट सिक्योरिटी सॉल्यूशन है जो लगातार संभावित खतरों की निगरानी करता है और हमलावरों के एक्टिव होने से पहले ही जरूरी कार्रवाई करने में मदद करता है। यह सिस्टम अटैक पाथ का अनुमान लगाने, सबसे खतरनाक कमजोरियों की पहचान करने और तेजी से सुरक्षा उपाय लागू करने में सक्षम बताया गया है।

Anthropic और OpenAI भी इससे पहले AI आधारित साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म लॉन्च कर चुके हैं। Anthropic ने Claude Mythos और OpenAI ने GPT-5.5 आधारित Daybreak प्लेटफॉर्म पेश किया था। हालांकि गूगल का कहना है कि मौजूदा AI सिक्योरिटी सिस्टम की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे सिक्योरिटी टीमों पर हजारों AI-जनरेटेड अलर्ट का बोझ डाल देते हैं, जिनमें हर अलर्ट वास्तविक खतरा नहीं होता।

Read More आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा

गूगल का नया सिस्टम इस समस्या को कम करने के लिए कोड स्कैनिंग को Wiz जैसे क्लाउड सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट करता है। इसके जरिए यह जांच की जाती है कि कोई कमजोरी वास्तव में इंटरनेट से एक्सेस की जा सकती है या नहीं। अगर कोई गंभीर कमी पूरी तरह अलग-थलग सिस्टम में मौजूद है और उसका गलत इस्तेमाल संभव नहीं है, तो प्लेटफॉर्म उसकी प्राथमिकता कम कर देता है।

Read More Vivo V80 Price Leak: 6 अक्टूबर को लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! 7200mAh बैटरी और Zeiss कैमरा से लैस होगा फोन

कंपनी का कहना है कि इससे डेवलपर्स और सिक्योरिटी टीमें सिर्फ उन्हीं एक्टिव खतरों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगी, जिनका फायदा साइबर अपराधी वास्तव में उठा सकते हैं। माना जा रहा है कि AI आधारित साइबर हमलों के दौर में ऐसे स्मार्ट सिक्योरिटी टूल्स आने वाले समय में कंपनियों के लिए बेहद जरूरी साबित हो सकते हैं।

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा