Moto G77 Power लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 59 घंटे का बैकअप, OnePlus-iQOO को देगा कड़ी टक्कर

Moto G77 Power लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 59 घंटे का बैकअप, OnePlus-iQOO को देगा कड़ी टक्कर

Motorola ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय G-सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है. मिड-रेंज सेगमेंट में उतारे गए इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्मार्टफोन 59 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है. इसके अलावा डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा, Android 16 और 8GB तक रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलता है.

Moto G77 Power Price in India
Moto G77 Power के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. कंपनी ने फिलहाल 4GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. स्मार्टफोन की पहली सेल 13 जुलाई से Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी. यह स्मार्टफोन Pantone Impenetrable, Pantone Fuchsia Red, Pantone Nautical Blue और Pantone Laurel Green जैसे चार रंगों में उपलब्ध होगा. इस प्राइस सेगमेंट में इसका मुकाबला iQOO Z11x 5G, Samsung Galaxy A26 5G और OnePlus Nord CE6 Lite जैसे स्मार्टफोन्स से होगा.

Moto G77 Power Specifications
Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. डिवाइस को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है.

Read More WhatsApp Username फीचर पर सरकार की पैनी नजर! बढ़ सकते हैं साइबर फ्रॉड, Meta को मिल सकता है नोटिस

फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G57 MP2 GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होता है.

Read More Nothing Phone 4b लॉन्च: 6000mAh बैटरी, नया Glyph Bar और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 2K रिजॉल्यूशन पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.

पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बड़ी बैटरी के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो लंबे बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं.

Tags:

Latest News

US Airstrikes on Iran: अमेरिकी हमलों से दक्षिणी ईरान में मचा हड़कंप, बंदर अब्बास और चाबहार में धमाकों के बाद बिजली व्यवस्था प्रभावित US Airstrikes on Iran: अमेरिकी हमलों से दक्षिणी ईरान में मचा हड़कंप, बंदर अब्बास और चाबहार में धमाकों के बाद बिजली व्यवस्था प्रभावित
Moto G77 Power लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 59 घंटे का बैकअप, OnePlus-iQOO को देगा कड़ी टक्कर
हर किसी के लिए नहीं है Matcha Tea! इन लोगों के लिए बन सकती है नुकसान की वजह, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
भगवान के भरोसे था 540 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड! गिरफ्तारी से बचने देशभर के मंदिरों में कराता रहा 'विशेष पूजा', बेटे पर आंच आई तो EOW दफ्तर में टेक दिए घुटने
एचआरए कट रहा पर मरम्मत नहीं: रविशंकर विवि के 62 साल पुराने जर्जर क्वार्टर में डर के साए में रह रहे शिक्षक, छज्जे और बालकनी गिर रही
दुबई में जेल और बेल खेलता रहा सट्टा किंग, अब ओमान में कसा शिकंजा: खाकी और खादी के साये में ऐसे खड़ा हुआ हजारों करोड़ का साम्राज्य
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हरदीडीह एनीकट: कागजों पर हुआ मेंटेनेंस, पानी के दबाव से दो टुकड़ों में बंटा, ईई की भूमिका पर उठे सवाल
ख़बर का असर....कोल घोटाले की आंच 10 जनपथ तक! मास्टरमाइंड राम गोपाल अग्रवाल गिरफ्तार; वकील के X पोस्ट से रायपुर से दिल्ली तक मचा हड़कंप
61 सब इंस्पेक्टर का इंस्पेक्टर में प्रमोशन
नकटी गांव विस्थापन मामला: 80 परिवारों के घरों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने के नाम पर विधायक कॉलोनी की तैयारी? 2024 के पत्र से हुआ सनसनीखेज खुलासा
मनीष पॉल के सर से उठा माँ का साया , 77 साल की उम्र में माँ का निधन
भूविस्थापितों की हाई कोर्ट में अवमानना याचिका, वेदांता चेयरमैन सहित दो आईएएस अफसरों को बनाया पक्षकार