टेलीकॉम सेक्टर में होगी बंपर भर्ती, मिलेगी 10 लाख लोगों को नौकरी, हर साल होगा 1 लाख करोड़ का निवेश

टेलीकॉम सेक्टर में होगी बंपर भर्ती, मिलेगी 10 लाख लोगों को नौकरी, हर साल होगा 1 लाख करोड़ का निवेश

भारत सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक नई दिशा तय करते हुए नेशनल टेलीकॉम पॉलिसी 2025 (NTP-25) का ड्राफ्ट जारी किया है. इस नीति का मकसद भारत को डिजिटल दुनिया में एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है. इस पॉलिसी के तहत सरकार ने कई बड़े टारगेट तय किए हैं, जिसमें हर साल 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश और 2030 तक 10 लाख नई नौकरियां जनरेट करना है.

हर साल होगा 1 लाख करोड़ का निवेश
इस पॉलिसी का उद्देश्य भारत को 5G, 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और क्वांटम कम्युनिकेशन जैसे टेक्नोलॉजी सेक्टर में विश्व के शीर्ष 10 नवाचार केंद्रों में शामिल करना है. NTP-25 के उद्देश्य कुछ इस तरह से हैं. जिससे हर नागरिक को तेज और सेफ इंटरनेट कनेक्टिविटी देना. भारत की जीडीपी में टेलीकॉम सेक्टर की हिस्सेदारी को दोगुना करना. हर साल 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करना.

मिलेगी 10 लाख लोगों को नौकरी
ड्राफ्ट पॉलिसी के मुताबिक, भारत को दुनिया का टेलीकॉम प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाएगा.इसके लिए रिसर्च, स्टार्टअप्स, नई टेक्नोलॉजी और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा. इसके कारण रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा. सरकार का टारगेट है कि भारत 6G तकनीक में वैश्विक स्तर पर 10% IPR हिस्सेदारी प्राप्त करें. इसकी वजह से नौकरियों के नए अवसर मिलेंगे. डिजिटल गवर्नेंस, स्मार्ट सिटी, इंडस्ट्री 4.0 और ग्रामीण ब्रॉडबैंड जैसे क्षेत्रों में निवेश से 10 लाख नई नौकरियां जनरेट होंगी. इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा टेलीकॉम स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की योजना है.

Read More Moto G77 Power की सेल शुरू! Flipkart पर ₹3,200 तक की छूट, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ और सस्ता

युवाओं को रोजगार भी मिलेगा
बता दें, सरकार ने इस नीति पर जनता से 21 दिनों के अंदर सुझाव और राय मांगी है. पॉलिसी के जरिए सरकार एक सॉवरेन पेटेंट फंड भी स्थापित करने पर प्लान कर रही है. जिससे भारत के वैज्ञानिक और इंजीनियर अपने पेटेंट को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ा सकें. इस नीति से न केवल भारत को एक डिजिटल पावर बनाएगी, बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.

Read More पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक

Tags:

Latest News

NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'
कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ
रायपुर डेयरी कॉलेज: 6 साल का इंतजार होगा खत्म, अगस्त में शुरू होगा शैक्षणिक डेयरी प्लांट; पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी