बस्तर में मलेरिया से 10 दिन में 3 स्कूली बच्चों की मौत, बजट मंजूर होने के बाद भी 2 साल से नहीं बंटी मच्छरदानियां

बस्तर में मलेरिया से 10 दिन में 3 स्कूली बच्चों की मौत, बजट मंजूर होने के बाद भी 2 साल से नहीं बंटी मच्छरदानियां

जगदलपुर/कांकेर. स्वास्थ्य विभाग कागजों पर बस्तर को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए अभियान का 14वां चरण चला रहा है। वहीं, जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। इलाके में संक्रमण थम नहीं रहा है और लगातार मौतें हो रही हैं। कांकेर में बीते 10 दिनों के भीतर तीन स्कूली बच्चों की जान जा चुकी है। यह स्थिति तब है, जब मलेरिया रोकने का सबसे मुख्य हथियार, मेडिकेटेड मच्छरदानी, पिछले दो साल से वहां बांटी ही नहीं गई है। हैरानी की बात यह है कि केंद्र सरकार से बजट मंजूर हुए लंबा वक्त बीत चुका है, फिर भी खरीदी की टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

इस साल जनवरी से लेकर अब तक संभाग में 8426 लोग मलेरिया से पीड़ित हो चुके हैं। कांकेर जिले के मर्दापोटी बालक आश्रम में पढ़ने वाले चौथी कक्षा के छात्र सुभाष कुमेटी (9) की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में पिछले दो दिन में मलेरिया से दो बच्चों की जान गई है। तीनों मृतक स्कूली बच्चे हैं। सुभाष की तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए। गंभीर हालत में दोपहर करीब 3:30 बजे उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मर्दापोटी आश्रम में 22 से 24 जुलाई के बीच हुई स्वास्थ्य जांच में 9 छात्र मलेरिया पॉजिटिव मिले थे। इनमें से तामेश्वर भास्कर (7) और विक्रम मंडावी (8) की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। नवीन कुमेटी का इलाज एमसीएच अलबेलापारा में जारी है। लगातार हो रही मौतों के बाद सहायक आयुक्त जया मनु और जिला स्वास्थ्य अधिकारी की टीम ने आश्रम पहुंचकर बच्चों का दोबारा टेस्ट कराया है।

सरकारी सिस्टम की लेटलतीफी का आलम यह है कि मानसून के साथ जुलाई-अगस्त से दिसंबर तक बस्तर में मलेरिया का पीक सीजन रहता है। पहले संभाग में 3-3 साल के रोटेशन पर हर साल औसतन 17 लाख मेडिकेटेड मच्छरदानियां बांटी जाती थीं। हर साल किसी न किसी जिले को सप्लाई जरूर मिलती थी, लेकिन बीते दो वर्षों से यह कोटा पूरी तरह शून्य बना हुआ है। प्रकोप का सीजन आ चुका है और अब तक यह सर्वे तक नहीं हुआ कि किस गांव या जिले में कितनी मच्छरदानियों की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया कंसल्टेंट एन. चिन्मय दास का कहना है कि इस साल सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन) के जरिए खरीदी होनी है, जिसकी कागजी प्रक्रिया चल रही है। टेंडर और खरीदी के बाद बांटने में तीन-चार महीने गुजर जाएंगे, यानी इस पूरे सीजन में मच्छरदानी नहीं बंट सकेगी।

Read More ‘अब और नहीं!’ 3 साल से जर्जर सड़क पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-53 पर लगा दिया जाम

मरीजों के प्रकार देखें तो दो परजीवियों वाले मिक्स मलेरिया (डबल अटैक) के 254 पॉजिटिव केस मिले हैं। कुल 8,426 मरीजों में 7,021 पी. फाल्सीपेरम और 1,168 पी. विवैक्स से पीड़ित हैं। जिलेवार स्थिति देखें तो बीजापुर सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 3173 मरीज मिले हैं। इसके बाद सुकमा में 1686, दंतेवाड़ा में 1344, नारायणपुर में 896, बस्तर में 809, कोंडागांव में 329 और कांकेर में 189 मरीज सामने आए हैं। दंतेवाड़ा के जिला मलेरिया अधिकारी देश दीपक बताते हैं कि मलेरिया किसी भी रूप में हो, शरीर के लिए खतरनाक होता है। मिक्स मलेरिया भी गंभीर चुनौती है, हालांकि राहत की बात है कि मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है।

Read More निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त

Tags:

Latest News

CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी
CG News: शिक्षकों की शिकायत पर जशपुर में बड़ा एक्शन! BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं
रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत